फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: पहले कभी नहीं देखी विकेट के आगे धोनी की ऐसी कलाकारी, चीते सी फुर्ती को फैंस का सलाम

Thu, 28 Feb 2019 12:11 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Thu, 28 Feb 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni leg stretching video viral during india australia 2nd T20 match
dhoni

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया को 7 विकेट से हराकर 11 साल बाद भारतीय जमीन पर टी-20 सीरीज जीती है। ग्लेन मैक्सवेल के 113 रन के शतकीय प्रहार की बदौलत कंगारुओं ने भारत को शिकस्त दी। वहीं, इस मैच में के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

ms dhoni leg stretching video viral during india australia 2nd T20 match
एमएस धोनी

चिन्नास्वामी स्टेडियम में (बेंगलुरू) में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में धोनी ने 3 छक्कों और 3 चौकों के दम पर 23 गेंदों पर 40 रनों की धुआंधार पारी खेली और भारत का स्कोर 20 ओवर में 190 रन तक जा पहुंचा। हालांकि मैच में एक वक्त धोनी की विकेट के आगे कलाकारी ने फैंस का दिल जीत लिया।

ms dhoni leg stretching video viral during india australia 2nd T20 match
एडम जम्पा

यह किस्सा भारतीय पारी के 12वें ओवर का है जब धोनी के सामने ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर में जम्पा की घूमती गेंद पर धोनी चकमा खा गए, लेकिन धोनी को अपने जाल में फंसाना दुनिया के किसी भी गेंदबाज के बस में नहीं है। यह बात धोनी ने खुद साबित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni leg stretching video viral during india australia 2nd T20 match
ms dhoni

जांपा ने की गेंद पर धोनी ने क्रीज से बाहर निकलकर जैसे ही बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद घूमकर सीधे विकेटकीपर पीटर हैंड्सकॉम्ब के दस्तानों में समा गई। ऐसे में हैंड्सकॉम्ब के पास धोनी को स्टंप आउट करने का एक सुनहरा मौका था, लेकिन धोनी की फुर्ती के आगे वो मात खा गए।
 


विज्ञापन
ms dhoni leg stretching video viral during india australia 2nd T20 match
ms dhoni

धोनी आगे बढ़े और बीट होते ही अपने पिछला पैर बड़ी तेजी से क्रीज के अंदर जमाए रखा। बीसीसीआई ने इस वीडियो को ट्वीट किया है जिसमें क्रीज से पिछले पैर की दूरी 2.14 मीटर बनताई जा रही है। धोनी की इस फ्लेक्सिबल मूमेंट को देख मैदान पर खड़े कंगारू खिलाड़ी हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो:


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed