फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी की बल्लेबाजी देख थर्राए कंगारू दिग्गज, बोले- '10 साल से नहीं देखा ऐसा मैच फिनिशर'

Wed, 16 Jan 2019 05:33 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 16 Jan 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni knows how to play according to situation says jason Gillespie
ms dhoni

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जासन गिलेस्पी ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को बखूबी पता है कि मैच हालात के अनुरूप कैसे खेलना है और यही वजह है कि वह भारत के लिए अभी भी काफी उपयोगी हैं। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दोनों वनडे मैचों में अर्धशतक जमाया। भारत और ऑस्ट्रेलिया फिलहाल सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं।


 

ms dhoni knows how to play according to situation says jason Gillespie
जेसन गिलेस्पी

गिलेस्पी ने कहा, 'भारत को धोनी के मैच फिनिशर होने का फायदा एक दशक से अधिक समय से मिल रहा है। वे अभी भी इसका फायदा उठा रहे हैं। वे जब सिडनी में खराब स्थिति में थे, तब भी इसका फायदा मिला। सिडनी में उसकी पारी धीमी थी लेकिन समझना चाहिए कि क्यो।वह हालात के अनुरूप खेल रहा था।'

ms dhoni knows how to play according to situation says jason Gillespie
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN

उन्होंने कहा, 'निचले क्रम पर उतरकर हालात के अनुरूप खेलना कठिन होता है। एडीलेड में हालात बिल्कुल अलग थे तो वह अलग अंदाज में खेला। वह 300 से ज्यादा वनडे खेल चुका है और उसे पता है कि अलग अलग हालात में कैसे खेलना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni knows how to play according to situation says jason Gillespie
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : getty

गिलेस्पी ने विराट कोहली के शतक को शानदार बताते हुए कहा, 'वह कोहली की शानदार पारी थी। कोहली बेहतरीन खिलाड़ी है और अलग ही तरह का बल्लेबाज है। उसके आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। वनडे क्रिकेट में तेंदुलकर से 50 कम पारियों में 39 शतक और 10000 से अधिक रन।'

विज्ञापन
ms dhoni knows how to play according to situation says jason Gillespie
धोनी - फोटो : PTI

उन्होंने कहा, 'हम सभी को पता है कि तेंदुलकर कितना उम्दा क्रिकेट था।कोहली इस समय दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है।' बता दें अब तक खेले दोनों एकदिवसीय मुकाबलों में एमएस धोनी ने अर्धशतक लगाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed