{"_id":"5c3f1c5abdec2273703ff91a","slug":"ms-dhoni-knows-how-to-play-according-to-situation-says-jason-gillespie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी की बल्लेबाजी देख थर्राए कंगारू दिग्गज, बोले- '10 साल से नहीं देखा ऐसा मैच फिनिशर'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी की बल्लेबाजी देख थर्राए कंगारू दिग्गज, बोले- '10 साल से नहीं देखा ऐसा मैच फिनिशर'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Wed, 16 Jan 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ms dhoni
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जासन गिलेस्पी ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को बखूबी पता है कि मैच हालात के अनुरूप कैसे खेलना है और यही वजह है कि वह भारत के लिए अभी भी काफी उपयोगी हैं। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दोनों वनडे मैचों में अर्धशतक जमाया। भारत और ऑस्ट्रेलिया फिलहाल सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं।
2 of 5
जेसन गिलेस्पी
गिलेस्पी ने कहा, 'भारत को धोनी के मैच फिनिशर होने का फायदा एक दशक से अधिक समय से मिल रहा है। वे अभी भी इसका फायदा उठा रहे हैं। वे जब सिडनी में खराब स्थिति में थे, तब भी इसका फायदा मिला। सिडनी में उसकी पारी धीमी थी लेकिन समझना चाहिए कि क्यो।वह हालात के अनुरूप खेल रहा था।'
3 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ESPN
उन्होंने कहा, 'निचले क्रम पर उतरकर हालात के अनुरूप खेलना कठिन होता है। एडीलेड में हालात बिल्कुल अलग थे तो वह अलग अंदाज में खेला। वह 300 से ज्यादा वनडे खेल चुका है और उसे पता है कि अलग अलग हालात में कैसे खेलना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : getty
गिलेस्पी ने विराट कोहली के शतक को शानदार बताते हुए कहा, 'वह कोहली की शानदार पारी थी। कोहली बेहतरीन खिलाड़ी है और अलग ही तरह का बल्लेबाज है। उसके आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। वनडे क्रिकेट में तेंदुलकर से 50 कम पारियों में 39 शतक और 10000 से अधिक रन।'
विज्ञापन
5 of 5
धोनी
- फोटो : PTI
उन्होंने कहा, 'हम सभी को पता है कि तेंदुलकर कितना उम्दा क्रिकेट था।कोहली इस समय दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है।' बता दें अब तक खेले दोनों एकदिवसीय मुकाबलों में एमएस धोनी ने अर्धशतक लगाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।