फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL: राजस्थान रॉयल्स का ऑलराउंडर है एमएस धोनी का दीवाना, कही ये बड़ी बात

Tue, 30 Jan 2018 08:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Jan 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni is brilliant as a cricketer i learn alot says ankit sharma
ms dhoni

मध्यप्रदेश के ऑलराउंडर अंकित शर्मा को आईपीएल 2018 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपए में खरीदा। आईपीएल में सिलेक्ट होने के बाद अंकित ने अपने कोच और परिवार को पूरे करियर में सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया। अंकित ने घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन किया।

ms dhoni is brilliant as a cricketer i learn alot says ankit sharma
एमएस धोनी

बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्पिनर ने मध्यप्रदेश के रणजी ट्रॉफी नॉकआउट क्वालिफिकेशन में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, अंकित ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की जमकर तारीफ की और उनका मानना है कि पिछले साल राइजिंग पुणे सुपरजायंट की तरफ से खेलते हुए उन्हें माही से काफी कुछ सीखने को मिला।

ms dhoni is brilliant as a cricketer i learn alot says ankit sharma
अंकित शर्मा

अंकित ने 18 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया और वह 2012 से आईपीएल का हिस्सा हैं। युवा का रणजी ट्रॉफी क्रिकेट में गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन रहा। उन्होंने 7 मैचों में करीब 42 की औसत से 376 रन बनाए और 19 विकेट चटकाए। उन्होंने इसी विश्वास के साथ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni is brilliant as a cricketer i learn alot says ankit sharma
अंकित शर्मा

शर्मा ने एक खेल वेबसाइट से बातचीत में कहा, 'मैंने अपनी बल्लेबाजी तकनीक में काफी काम किया है। मुझे बताया गया है कि छठे या सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करना होगी। एक क्रिकेटर के रूप में आपको मानसिक रूप से तैयार होना पड़ेगा क्योंकि छठे या सातवें क्रम पर बल्लेबाजी के दौरान आपको नई गेंद का भी सामना करना पड़ सकता है। कोच ने सीजन से पहले मुझे इसकी अच्छे से ट्रेनिंग कराई।'

विज्ञापन
ms dhoni is brilliant as a cricketer i learn alot says ankit sharma
एमएस धोनी

26 वर्षीय ऑलराउंडर ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा, 'एमएस के साथ खेलने में आपको बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वह बड़े मैच में जिस तरह खेलते हैं और प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनका जो एटीट्यूड है, वो बेहतरीन हैं। वह परिस्थिति को बहुत अच्छे से भांपते हैं और एक युवा क्रिकेटर होने के नाते आपको उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed