भारत के विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो जाने के बाद, पूरे देश की निगाह सिर्फ एक ही शख्स पर टिकी हुई है और वह हैं महेंद्र सिंह धोनी। लोगों का मानना है कि धोनी का यह आखिरी विश्व कप था, कोई कह रहा कि धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में आखिरी बार ब्लू जर्सी में नजर आए और कुछ लोगों का कहना है कि धोनी के भीतर अभी बहुत क्रिकेट बचा है, वह अभी खेलते हुए नजर आएंगे। धोनी का रन आउट सुर्खियों में है। आखिर कैसे विकेटों के बीच इतना तेज दौड़ने वाला खिलाड़ी रन आउट हो गया। धोनी तो सिंगल को भी डबल में बदल देते हैं, लेकिन उस दिन कैसे चुक गए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर में धोनी कितनी बार रन आउट हुए हैं...
आखिर कितनी बार अपने वनडे करियर में रन आउट हुए हैं विकेटों के बीच में चीते जैसे दौड़ने वाले माही
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 13 Jul 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन