{"_id":"5d294e318ebc3e6cd05aaf46","slug":"virat-kohli-and-jasprit-bumrah-set-to-be-rested-for-west-indies-series-dhoni-future-unclear","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या वेस्टइंडीज दौरे पर जाएंगे धोनी, देश लौटते ही बोर्ड को सुनाएंगे अपना फैसला!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या वेस्टइंडीज दौरे पर जाएंगे धोनी, देश लौटते ही बोर्ड को सुनाएंगे अपना फैसला!
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 13 Jul 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
एम एस धोनी-विराट कोहली
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर टीम इंडिया का विश्व कप का सफर खत्म हो गया। खिलाड़ी जल्द ही देश लौटेंगे, लेकिन सबकी निगाहें महेंद्र सिंह धोनी पर टिकीं हैं, क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि वह अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। विश्व कप से लौटकर टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के दौरे पर जाना है। जहां वो विंडीज टीम के खिलाफ तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी, जिसके लिए टीम का चयन होना अभी बाकी है।
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : social media
राष्ट्रीय चयन समिति इस दौरे के लिए टीम का चयन करने के लिए 17 या 18 जुलाई को मुंबई में बैठक करेगी। माना जा रहा है कि कई बड़े चेहरे इस दौरे पर नहीं जाएंगे। सभी का अनुमान है कि वेस्टइंडीज नहीं जाने वाले इन बड़े खिलाड़ियों में धोनी भी शामिल होंगे। भारत का यह दौरा तीन अगस्त से शुरू होगा। धोनी के वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाने की खबरों के बीच उनके संन्यास की अटकलें तेज हो गईं हैं।
3 of 4
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
टाइम्स ऑफ इंडिया की माने तो लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे विराट कोहली सहित कई खिलाड़ियों को अराम दिया जाएगा। इसकी वजह से वो वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे। कोहली वन-डे और टी-20 से कुछ समय के लिए ब्रेक लेंगे। वह दो टेस्ट मैचों से पहले टीम से जुड़ जाएंगे। वहीं वेस्टइंडीज दौरे पर वन-डे और टी-20 में रोहित शर्मा टीम की कमान संभालते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
इनके अलावा जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी भी लगातर क्रिकेट खेल रहे हैं। चयन समिति इन खिलाड़ियों को भी आराम दे सकती है। सूत्रों के अनुसार बोर्ड धोनी का फैसला सुनने का इंतजार कर रहा है। धोनी घर लौटने के बाद संन्यास लेंगे या अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व टी-20 तक खेलेंगे, ये तो सिर्फ धोनी ही बता सकते हैं, लेकिन इस वक्त सबका ध्यान धोनी पर ही है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।