आईसीसी के द्वारा महेंद्र सिंह धोनी के ग्लव्स पर पैरा मिलिट्री फोर्स के बलिदान बैज के निशान को हटाने के आदेश जारी करने के बाद से यद विवाद बड़ा हो गया है। आइए जानते हैं कौन-कौन धोनी के समर्थन में उतरा और क्या कहा...
खेल मंत्री किरण रिजिजू ने महेंद्र सिंह धोनी के ग्लव्स पर पैरा मिलिट्री फोर्स के बलिदान बैज के निशान पर मचे बवाल पर बीसीसीआई से रिपोर्ट मांगी है और कहा कि देश के सम्मान से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।
3 of 6
योगेश्वर दत्त
- फोटो : File
पहलवान योगेश्वर दत्त ने धोनी का समर्थन करते हुए कहा कि हमें धोनी पर गर्व है और उन्हें सेना के बलिदान बैज वाले दस्तानों को पहनना जारी रखना चाहिए। उनके अलावा हॉकी के पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने भी धोनी का समर्थन किया है।
मिल्खा सिंह ने कहा कि आर्मी ने धोनी को सम्मान दिया है। धोनी और मिल्खा सिंह का दुनिया में नाम है तो यह सेना की वजह से है। धोनी ने कोई गलत काम नहीं किया है। इस मुद्दे को बढ़ाना नहीं चाहिए। महेंद्र सिंह धोनी ने जो किया है, वह एकदम सही किया। इसके लिए किसी भी तरह की परमिशन की जरूरत है। सेना को सम्मान देकर उन्होंने बेहतरीन काम किया है। इसमें किसी तरह का राजनीतिक संदेश नहीं है।
भले ही कई दिग्गज खेल हस्तियों ने दस्तानों पर बैज के मामले में धोनी का समर्थन किया है, लेकिन फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया की राय अलग है। वह कहते हैं कि खेल के मैदान में रहते हुए प्लेयर को नियमों को सर्वाधिक महत्व देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आईसीसी कहता है कि इसे नहीं पहनना चाहिए तो फिर धोनी को इससे बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक प्लेयर के नाते एमएस धोनी को नियमों का सम्मान करना चाहिए।