फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुपरफिट माही: 39 की उम्र में 21 साल के लड़कों को दे रहे टक्कर, अनफिट कहलाने से कोफ्त

Tue, 20 Apr 2021 01:27 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 20 Apr 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni do not want anyone to say he is unfit Chennai skipper describes competition with youngsters
ms dhoni

चेन्रई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को नहीं पसंद की कोई भी उन्हें अनफिट कहे। सोमवार को राजस्थान के साथ हुए मुकाबले के बाद धोनी ने कहा कि, टीम में मौजूद युवा खिलाड़ीयों के साथ फिटनेस का मुकाबला करना मुश्किल की बात है। परंतु यह एक सकारात्मक बात होगी एक 39 वर्षीय खिलाड़ी के लिए कि उसपर फिटनेस को लेकर कोई सवाल न उठाए। 

MS Dhoni do not want anyone to say he is unfit Chennai skipper describes competition with youngsters
एमएस धोनी

धोनी ने कहा कि, उम्र बढ़ने के साथ-साथ खुद को पहले की तरह फिट रख पाना काफी मुश्किल होता है। धोनी ने पिछले वर्ष ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया है। सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान के साथ हुए मुकाबले में चेन्रई ने राजस्थान को 45 रनों से मात दी। मुकाबले के बाद बात करते हुए माही ने कहा कि, जब आप खेल रहे होते है तब आप नहीं चाहते कि कोई भी आपको अनफिट कहे। मैं जब खेलता हूं तब खुद को युवा खिलाड़ीयों के जितना फिट रखने की कोशिश करता हूं।

MS Dhoni do not want anyone to say he is unfit Chennai skipper describes competition with youngsters

इसके साथ ही धोनी ने कहा कि, खेल में आप कैसा प्रदर्शन करेंगे यह आप सुनिश्चित नहीं कर सकते। मैं जब 24 साल का था तब भी खेल में अपना प्रदर्शन सुनिश्चित नहीं कर सकता था, और आज 40 साल का हूं तब भी नहीं कर सकता हूं। लेकिन सबसे बड़ी सकारात्मक बात तब होती है जब इस उम्र में भी कोई मुझे अनफिट न कहे। 

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni do not want anyone to say he is unfit Chennai skipper describes competition with youngsters
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : twitter@IPL

राजस्थान के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बारे में बात करते हुए धोनी ने कहा कि, मुझे खुशी है कि मुकाबले में हमारी टीम ने 180 से ज्यादा रन बनाए हलांकि हम और बेहतर कर सकते थे। गेंदबाजी की बात करे तो सैम ने काफी बेहतरीन गेंदबाजी की। सबसे बड़ी चीज थी कि गेंद गीली होने के बाद भी स्पिन कर रही थी। 

विज्ञापन
MS Dhoni do not want anyone to say he is unfit Chennai skipper describes competition with youngsters
फाइल फोटो

गेंद काफी घुम रही थी, ऐसे में मैं खुश हूं जिस तरह से मोईन ने गेंदबाजी की। मोईन ने 3 ओवर में सात रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। धोनी ने कहा कि पिछले साल और इस साल में काफी बदलाव है। पिछले साल हम अंक तालिका में सातवें स्थान पर थे। इस साल हमारे गेंदबाजों ने और पूरी टीम ने काफी काम किया है खेल के सुधार के लिए। चेन्रई अपने खेले गए 3 मुकाबलों में से दो में जीत हासिल कर अंक तालिका में इस वक्त दूसरे स्थान पर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed