फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजू को क्या हुआ: पहले मैच के बाद शांत पड़े सैमसन, CSK से हार के बाद दिया बड़ा बयान

Tue, 20 Apr 2021 12:40 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 20 Apr 2021 12:40 PM IST
विज्ञापन
Sanju samson says he will not change his batting style after defeated by CSK
संजू सैमसन - फोटो : स्क्रीनशॉट star sports

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन असफलताओं से परेशान नहीं हैं और उन्होंने कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने नैसर्गिक अंदाज में बल्लेबाजी करना जारी रखेंगे। सैमसन ने पहले मैच में धुआंधार शतकीय पारी खेली थी। इस मैच में रॉयल्स को पंजाब किंग्स के हाथों करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सैमसन का बल्ला नहीं चल पाया था।

Sanju samson says he will not change his batting style after defeated by CSK
संजू सैमसन - फोटो : social media

रॉयल्स की चेन्नई के हाथों 45 रन की हार के बाद सैमसन ने कहा, 'असल में खेल के इस प्रारूप में ऐसा होता रहता है। मेरा मानना है कि आईपीएल में जोखिम भरे शॉट खेलने जरूरी होते हैं। मैंने पहले भी कहा था कि जब मुझे सफलता मिली तब मैंने काफी जोखिम उठाया। यही वजह है कि मैंने शतक लगाया। इसलिए यह उस दिन और आपकी मानसिकता पर निर्भर करता है।'

Sanju samson says he will not change his batting style after defeated by CSK
कुमार संगाकार और संजू सैमसन - फोटो : पीटीआई

संजू कहते हैं कि वह अपने शॉट पर अंकुश नहीं लगाना चाहते हैं। शॉट्स खेलना चाहते हैं और उसी अंदाज में बल्लेबाजी करना जारी रखना चाहते हैं जैसी उन्हें पसंद है इसलिए सैमसन को अपनी राह में आने वाली असफलताएं भी मंजूर हैं। वह कहते हैं कि, 'मैं आउट होने को लेकर चिंतित नहीं हूं, लेकिन मैं आगामी मैचों में टीम की जीत में योगदान भी देना चाहता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanju samson says he will not change his batting style after defeated by CSK
संजू सैमसन - फोटो : ट्विटर

आईपीएल लंबी अवधि का टूर्नामेंट है और कुछ मैचों में असफल होना सामान्य बात है। सैमसन ने कहा, 'अच्छे प्रदर्शन का दबाव हमेशा रहता है। जब आप आईपीएल में खेलते हैं तो दबाव रहता है। कुछ अवसरों पर आपको सफलता मिलती है और कुछ अवसरों पर आप नाकाम रहते हो। आईपीएल लंबी अवधि का टूर्नामेंट है और आपको लगातार 14 मैच खेलने होते है। ऐसे में कुछ मैचों में असफल होना सामान्य बात है।'

विज्ञापन
Sanju samson says he will not change his batting style after defeated by CSK
राजस्थान रॉयल्स की नई जर्सी के साथ कप्तान संजू सैमसन - फोटो : ट्विटर

बल्लेबाजी क्रम के बारे में रॉयल्स के कप्तान ने कहा कि शिवम दुबे का नंबर चार पर बल्लेबाजी करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि बल्लेबाजी क्रम बहुत अच्छा है। शिवम दुबे ऐसा बल्लेबाज है जो स्पिन और तेज गेंदबाजी को अच्छी तरह से खेलता है। नंबर चार उसके लिए अनुकूल स्थान है। असल में यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed