एशिया का महाकुंभ शुरू होने में केवल कुछ ही घंटे बचे हैं और फैंस के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। वहीं गुरुवार शाम इस दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया ने शुक्रवार का मैदान पर अभ्यास के दौरान जमकर पसीना बहाया।
दुबई में स्थित आईसीसी की अकेडमी में जब टीम इंडिया प्रैक्टिस करने पहुंची तो वहां पाकिस्तान की क्रिकेट टीम पहले से ही प्रैक्टिस कर रही थी। इस दौरान दोनों टीमों के दो सबसे कद्दावर खिलाड़ियों के बीच बातचीत भी हुई।
दरअसल नेट पर जब धोनी प्रैक्टिस कर रहे थे तब पाकिस्तान के ऑलराउंडर शोएब मलिक उनके पास आए और उनसे हाथ मिलाया। इसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। बता दें कि टीम इंडिया के खिलाफ मलिक का प्रदर्शन हमेशा से शानदार रहा है।
4 of 5
ms dhoni and manish pandey
सिमित ओवर फॉर्मेट में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी दुनिया के सबसे बड़े फिनिशर के रूप में जाने जाते हैं। हालांकि, पिछले कुल समय से उनका फॉर्म ठीक नहीं रहा है, मगर धोनी ने कई दफा एक फिनिशर के रूप में टीम को जीत दिलाने में सफल हुए हैं। वह इस बार अपना पांचवा एशिया कप खेलेंगे। उनके निशाने पर कई सारे रिकॉर्ड्स हैं, जिन्हें तोड़ने का उनके पास शानदार मौका है।
एशिया कप में उद्घाटन मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। शाकिब पर टीम का पूरा दारोमदार होता है। टीम को उनसे काफी उम्मीदें हैं। वह अपनी टीम के लिए एक बड़े फिनिशर के रूप में साबित हो सकते हैं। बता दें कि पहले शाकिब के खेलने पर सस्पेंस था, लेकिन अब बांग्लादेश क्रिकेट वोह्रड ने उनके खेलने पर मुहर लगा दी है। वह इस टूर्नामेंट में पूरा मैच खेलेंगे।