फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व कप 2019: टीम इंडिया की रीढ़ होंगे रायुडू-धोनी, इस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी

Tue, 05 Feb 2019 07:51 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 05 Feb 2019 07:51 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni and ambati rayudu making strong batting line up of team india
rayudu and dhoni

भारतीय टीम जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना हुई थी तो विश्व कप से पहले मध्यक्रम थिंकटैंक के लिए चिंता का सबब बना था। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली दो वनडे सीरीज में धोनी और अंबाती रायडू का प्रदर्शन बताता है कि भारतीय टीम नंबर चार और पांच के बल्लेबाजी क्रम की गुत्थी को लगभग सुलझा चुकी है।

ms dhoni and ambati rayudu making strong batting line up of team india
dhoni

लंबे समय से तमाम बल्लेबाजों की आजमाइश के बावजूद भारतीय टीम इस मसले पर बैकफुट पर नजर आती थी। अगस्त 2017 से लेकर सितंबर 2018 तक युवराज सिंह, लोकेश राहुल, केदार जाधव, विराट कोहली, एम एस धोनी, मनीष पांडेय, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक और अजिंक्य रहाणे को आजमाया।

ms dhoni and ambati rayudu making strong batting line up of team india
VIRAT KOHLI

रन मशीन कोहली ने नंबर तीन पर बल्ले से रन के साथ रिकॉर्डों की बारिश की है। नंबर पांच पर कप्तान कोहली विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी को उपयुक्त मानते हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में लगाए अपने तीन में से दो अर्द्धशतक इस क्रम पर लगाए और मैन ऑफ द सीरीज के हकदार बने। विकेट के पीछे अपनी उपयोगिता के साथ मध्यक्रम में अनुभवी धोनी की उपस्थिति टीम को मजबूती प्रदान करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni and ambati rayudu making strong batting line up of team india
ambati rayudu

उधर नंबर चार के बल्लेबाज रायडू ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में विषम परिस्थितियों में न केवल सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी खेली बल्कि 63.33 की औसत से 190 रन के साथ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। पिछले साल एशिया कप में भी उन्होंने 43.75 की औसत से 175 रन बनाए थे।

विज्ञापन
ms dhoni and ambati rayudu making strong batting line up of team india
virat rayudu

कप्तान कोहली तो पहले ही नंबर चार पर रायडू को उपयुक्त मानते रहे हैं। पिछले साल अक्तूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ और इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed