टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज हालांकि रंगारंग कार्यक्रम और बाउंड्रियों पर चीयर्स लीडर के डांस के बगैर हुआ हो। फिर भी यहां नित नए
रोमांच प्रशंसकों को दीवाना कर रहे हैं। बीते शनिवार को विराट कोहली का शानदार खेल और भारत की पाकिस्तान पर जीत ने इस खेल
के प्रशंसकों की संख्या बढ़ा दी। आइए, जानते हैं इस टूर्नामेंट में अभी तक के 6 सबसे हैरतंगेज प्रदर्शन जब उम्मीद कम थी।
इस वर्ल्ड कप के सबसे हैरतंगेज प्रदर्शन, जब कम थी उम्मीदें
वेस्टंडीज टीम के धाकड़ बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर का रविवार को श्रीलंका के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा। टीम के सबसे खतरनाक
बल्लेबाज क्रिस गेल के चोटिल होने की स्थिति में इन्हें ओपनिंग करने उतारा गया। इस बल्लेबाज ने साबित किया कि वह टीम के दूसरे
'गेल' हैं। वह 5 छक्के और 6 चौकों की मदद से 84 रन पर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे।
इस वर्ल्ड कप के सबसे हैरतंगेज प्रदर्शन, जब कम थी उम्मीदें
भारतीय मूल के न्यूजीलैंड क्रिकेटर इंदरबिर सिंह सोढ़ी का वर्ल्ड कप के पहले मुख्य मुकाबले में भारत के खिलाफ शानदार रहा। लुधियाना में जन्में सोढ़ी ने इस मुकाबले में तीन विकेट झटके। इनका पहला शिकार और कोई नहीं दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली थे। कोहली को सस्ते में आउट करते ही सोढ़ी ने मैच अपनी टीम की झोली में फिक्स कर दिया था।
इस वर्ल्ड कप के सबसे हैरतंगेज प्रदर्शन, जब कम थी उम्मीदें
टीम इंडिया के हरफनमौला क्रिकेटर हार्दिक पांड्या हालांकि अभी तक बल्ले और गेंद से अपनी टीम को ज्यादा फायदा नहीं दे पाए हों
लेकिन अपेक्षाओं से दबा यह ऑलराउंडर ही शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टर्निंग प्वाइंट लेकर आया। भारत को
शुरुआती 7 ओवरों तक एक भी सफलता नहीं मिली थी। लेकिन आठवें ओवर में हार्दिक के इस शानदार कैच ने भारत को पहली और
महत्वपूर्ण सफलता दिलाई थी।
इस वर्ल्ड कप के सबसे हैरतंगेज प्रदर्शन, जब कम थी उम्मीदें
न्यूजीलैंड टीम के एक और फिरकी मास्टर मिचेल सेंटनर ने टूर्नामेंट में विपक्षी बल्लेबाजों को चौंकाया है, खासकर भारत के खिलाफ पहले लीग मुकाबले में। सिर्फ 7 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले खेल चुके सेंटनर को दक्षिण एशियाई पिचों में गेंदबाजी करने का अनुभव नहीं है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजी को तहस-नहस करने वाले सेंटनर अपनी टीम को वर्ल्ड कप में पहली जीत दिलाने के सच्चे हकदार हैं। इन्होंने इस मुकाबले में 11 रन देकर 4 अहम विकेट झटके थे।