फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वर्ल्ड कप के सबसे हैरतंगेज प्रदर्शन, इनकी उम्मीद भी नहीं थी

Mon, 21 Mar 2016 06:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 21 Mar 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
most incredible innings in this t20 world cup 2016
- फोटो : getty

टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज हालांकि रंगारंग कार्यक्रम और बाउंड्रियों पर चीयर्स लीडर के डांस के बगैर हुआ हो। फिर भी यहां नित नए


रोमांच प्रशंसकों को दीवाना कर रहे हैं। बीते शनिवार को विराट कोहली का शानदार खेल और भारत की पाकिस्तान पर जीत ने इस खेल
के प्रशंसकों की संख्या बढ़ा दी। आइए, जानते हैं इस टूर्नामेंट में अभी तक के 6 सबसे हैरतंगेज प्रदर्शन जब उम्मीद कम थी।

इस वर्ल्ड कप के सबसे हैरतंगेज प्रदर्शन, जब कम थी उम्मीदें

most incredible innings in this t20 world cup 2016

वेस्टंडीज टीम के धाकड़ बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर का रविवार को श्रीलंका के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा। टीम के सबसे खतरनाक
बल्लेबाज क्रिस गेल के चोटिल होने की स्थिति में इन्हें ओपनिंग करने उतारा गया। इस बल्लेबाज ने साबित किया कि वह टीम के दूसरे
'गेल' हैं। वह 5 छक्के और 6 चौकों की मदद से 84 रन पर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे।

इस वर्ल्ड कप के सबसे हैरतंगेज प्रदर्शन, जब कम थी उम्मीदें

most incredible innings in this t20 world cup 2016

भारतीय मूल के न्यूजीलैंड क्रिकेटर इंदरबिर सिंह सोढ़ी का वर्ल्ड कप के पहले मुख्य मुकाबले में भारत के खिलाफ शानदार रहा। लुधियाना में जन्में सोढ़ी ने इस मुकाबले में तीन विकेट झटके। इनका पहला शिकार और कोई नहीं दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली थे। कोहली को सस्ते में आउट करते ही सोढ़ी ने मैच अपनी टीम की झोली में फिक्स कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ल्ड कप के सबसे हैरतंगेज प्रदर्शन, जब कम थी उम्मीदें

most incredible innings in this t20 world cup 2016
hardik pandya

टीम इंडिया के हरफनमौला क्रिकेटर हार्दिक पांड्या हालांकि अभी तक बल्ले और गेंद से अपनी टीम को ज्यादा फायदा नहीं दे पाए हों
लेकिन अपेक्षाओं से दबा यह ऑलराउंडर ही शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टर्निंग प्वाइंट लेकर आया। भारत को
शुरुआती 7 ओवरों तक एक भी सफलता नहीं मिली थी। लेकिन आठवें ओवर में हार्दिक के इस शानदार कैच ने भारत को पहली और
महत्वपूर्ण सफलता दिलाई थी।

विज्ञापन

इस वर्ल्ड कप के सबसे हैरतंगेज प्रदर्शन, जब कम थी उम्मीदें

most incredible innings in this t20 world cup 2016

न्यूजीलैंड टीम के एक और फिरकी मास्टर मिचेल सेंटनर ने टूर्नामेंट में विपक्षी बल्लेबाजों को चौंकाया है, खासकर भारत के खिलाफ पहले लीग मुकाबले में। सिर्फ 7 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले खेल चुके सेंटनर को दक्षिण एशियाई पिचों में गेंदबाजी करने का अनुभव ‌नहीं है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजी को तहस-नहस करने वाले सेंटनर अपनी टीम को वर्ल्ड कप में पहली जीत दिलाने के सच्चे हकदार हैं। इन्होंने इस मुकाबले में 11 रन देकर 4 अहम विकेट झटके थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed