फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहम्मद शमी की 'हसीन' अब बॉलीवुड में आजमाएंगी अपनी किस्मत, इस फिल्म में मिला मौका

Wed, 11 Jul 2018 06:48 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Jul 2018 06:48 AM IST
विज्ञापन
Mohammed Shamis wife Hasin Jahan set to make her Bollywood debut in fatwa
मोहम्मद शमी

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से विवाद के बाद पत्नी हसीन जहां अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। पूर्व मॉडल और आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की चीयरलीडर रह चुकी हसीन अब इस फिल्म से अपनी किस्मत आजमाएंगी।

Mohammed Shamis wife Hasin Jahan set to make her Bollywood debut in fatwa
mohammed shami

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने निर्देशक अजमद खान की अगली फिल्म 'फतवा' साइन की है। इस फिल्म में वह एक जर्नलिस्ट की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल अक्टूबर महीने से शुरू हो जाएगी।

Mohammed Shamis wife Hasin Jahan set to make her Bollywood debut in fatwa
हसीन जहां

'डीएनए' से बातचीत में हसीन जहां ने कहा, 'मुझे और मेरे बच्चे के लिए कुछ करना होगा। मुझे कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए कुछ पैसों की भी जरूरत है। मेरे पास कोई और विकल्प नहीं है। इस फिल्म के निर्देशक अमजद खान ने मुझे इसके लिए अप्रोच किया और मैं तैयार हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohammed Shamis wife Hasin Jahan set to make her Bollywood debut in fatwa
हसीन जहां

वहीं, फिल्म 'फतवा' के फिल्म निर्देशक अमजद खान ने कहा है कि हसीन जहां को विवादों के कारण साइन नहीं किया लेकिन स्क्रिप्ट की डिमांड पर उन्हें साइन किया गया है। उन्होंने कहा, 'यह फिल्म दंगे पर आधारित है, जिसकी शुरुआत पश्चिम बंगाल से होती है और धीरे-धीरे यह पूरे देश में फैल जाता है। इस फिल्म में दो किरदार हैं, जिसमें एक हिंदू और दूसरा मुस्लिम हैं। हसीन जहां इस फिल्म में जर्नालिस्ट की भूमिका में नजर आएंगी। मैं हसीन जहां को काफी लंबे समय से जानता हूं। वह काफी मजबूत महिला हैं।

विज्ञापन
Mohammed Shamis wife Hasin Jahan set to make her Bollywood debut in fatwa
hasin jahan

गौरतलब है कि हाल ही में हसीन जहां ने हसीन ने मुंबई में फोटो शूट कराया था, जिसका फोटो उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए पोस्ट किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था, 'मैंने शमी के लिए अपना करियर और सपने छोड़ दिया...लेकिन उसने मुझे अकेला छोड़ दिया। मैं दोबारा प्रतिष्ठा और लोकप्रियता हासिल करने के लिए मेहनत कर रही हूं।'
 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed