टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को एक बार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की वजह से स्टेडियम से होटल तक टॉवेल पहने हुए जाना पड़ा था। इसका खुलासा लेग स्पिनर ने एक चैट शो में किया। हाल ही में चहल ने एक चैट शो 'वॉट द डक' में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ टीम इंडिया के चाइनामैन कुलदीप यादव भी मौजूद थे। दोनों ही खिलाड़ियों ने शो में कई मजेदार खुलासे भी किए। चहल ने इस दौरान ऐसी घटना बताई, जिसके बाद आपका अपनी हंसी पर काबू करना मुश्किल हो सकता है।
2 of 5
युजवेंद्र चहल एंड एंड्र्यू साइमंड्स
चहल ने बताया कि उनकी एंड्रयू साइमंड्स के साथ काफी अच्छी दोस्ती है। 2011 में चहल और साइमंड्स एकसाथ मुंबई इंडियंस खेमे में शामिल थे। चहल ने बताया कि मैच के बाद आमतौर पर खिलाड़ी आइस बाथ लेते हैं, लेकिन वह हमेशा इससे परहेज करते थे। साइमंड्स के साथ ऑस्ट्रेलिया के एक और खिलाड़ी एडन ब्लिजार्ड ने मिलकर प्लान बनाया कि चहल को आइस बाथ कराकर ही रहेंगे।
3 of 5
युजवेंद्र चहल
- फोटो : File
अपने प्लान के मुताबिक चहल को ब्लिजार्ड-साइमंड्स ने मैच के बाद घेर लिया और आइस बाथ करा दिया। दोनों ने चहल को अगले करीब चार मिनट तक पकड़े रखा और बर्फ के पानी से बाहर नहीं निकलने दिया। मजेदार बात यह रही कि चहल अपने साथ कपड़े लेकर नहीं गए थे। उनके कपड़े होटल के कमरे में हही थे।
चहल ने फिर स्टेडियम से होटल तक बस में टॉवेल पहनकर ही सफर किया। इस दौरान साइमंड्स और ब्लिजार्ड उनके आस-पास ही बैठे रहे कि जैसे ही मौका मिले तो वह लेग स्पिनर की टॉवेल खींचे ताकि उसका मजाक बना सकें। चहल ने बताया कि साइमंड्स-ब्लिजार्ड के इस मजाक से उनके अंदर का खौफ निकल गया। अब ऐसा समय आ गया है कि उन्हें आइस बाथ से कोई परेशानी नहीं होती।
वैसे, चहल कई मौकों पर कह चुके हैं कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स के साथ उनकी दोस्ती बहुत अच्छी है। लेग स्पिनर ने बताया कि वह जब भी ऑस्ट्रेलिया जाते हैं तो साइमंड्स के साथ फिशिंग करते हैं। इसके अलावा साइमंड्स की पत्नी चहल के लिए बटर चिकन बनाती हैं, जो भारतीय क्रिकेटर को काफी पसंद भी है।