फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शमी के जवाब से क्लीन बोल्ड पत्नी हसीन जहां, विवाद पर पहली बार रखी मन की बात

Wed, 10 Apr 2019 08:04 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 10 Apr 2019 08:04 AM IST
विज्ञापन
mohammed shami raises voice against allegation of wife hasin jahan
shami hasin jahan

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पहली बार पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों का खुलकर जवाब दिया है। पिछले महीने ही पत्नी हसीन जहां ने कोलकाता पुलिस में शमी पर कई आरोपों के तहत गैर-जमानती केस दर्ज करवाया था। इसका जवाब देते हुए मोहम्मद शमी ने कहा कि वह किसी भी परिणाम का सामना करने के लिए तैयार हैं, लेकिन क्रिकेट को छोड़कर, वह अभी कुछ और नहीं सोच रहे हैं।


 

mohammed shami raises voice against allegation of wife hasin jahan
mohammad shami

शमी ने कहा, 'मैं खुद पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करता हूं और बगैर परिणाम की चिंता किए अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान देना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है ये सब जल्द ही खत्म हो जाएगा। मेरे लिए सबकुछ क्रिकेट ही है। मैं खुद पर लगने वाले आरोपों पर ध्यान नहीं देता हूं। इस समय मेरा एक ही लक्ष्य है वो है किंग्स इलेवन पंजाब को आईपीएल का खिताब जिताना और उसके बाद मेरा पूरा ध्यान भारत के लिए वर्ल्ड कप में अच्छा प्रद्रर्शन करने पर होगा।' 

mohammed shami raises voice against allegation of wife hasin jahan
mohammed shami

गौरतलब है कि पिछले महीने ही टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के घर एक बार फिर मुश्किलों ने दस्तक दे दी थी। पत्नी की शिकायत पर शमी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई थी। उन पर आईपीसी की धारा 498A के तहत दहेज प्रताड़ना और 354A के तहत यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
mohammed shami raises voice against allegation of wife hasin jahan
mohammad shami

शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने पिछले साल दहेज उत्पीड़न, शारीरिक उत्पीड़न, मैच फिक्सिंग जैसे कई संगीन आरोप लगाए थे। हालांकि, बीसीसीआई (BCCI) ने जांच के बाद फिक्सिंग के आरोपों से उन्हें क्लीन चिट दे दी थी। आज कोलकाता पुलिस ने उनके खिलाफ अलीपुर में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

विज्ञापन
mohammed shami raises voice against allegation of wife hasin jahan
mohammed shami

इस मामले में हसीन जहां ने शमी को बड़े भाई को भी घसीटा था। हसीन जहां ने बताया था कि जब पिछले साल मैं अपने सास-ससुर के घर पर गई तो शमी के बड़े भाई ने मेरे साथ बलात्कार किया। हसीन जहां के वकील जाकिर हुसैन ने कहा था कि पुलिस ने मोहम्मद शमी के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed