{"_id":"5ba624b1867a557f70416fd6","slug":"mohammed-shami-might-be-in-trouble-again-after-not-attending-hearing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद शमी पर फिर मंडराया संकट, जारी हो सकता है गैर जमानती वारंट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोहम्मद शमी पर फिर मंडराया संकट, जारी हो सकता है गैर जमानती वारंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए हाल ही में संपन्न इंग्लैंड दौरा भले ही अच्छा रहा हो, लेकिन निजी जिंदगी में उनकी परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। 28 वर्षीय तेज गेंदबाज को 20 सितंबर को कोलकाता के अलीपुर की सीजेएम कोर्ट में पेश होना था। मगर वह कोर्ट नहीं पहुंचे। शमी के वकील ने जज से कहा कि क्रिकेटर कुछ कारणों से आ नहीं सके। इस पर जज खुश नहीं हुए और इससे शमी गंभीर मुसीबत में फंस सकते हैं।
2 of 5
mohammad shami
बता दें कि शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने पति के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं। हसीन ने क्रिकेटर के खिलाफ मामला दर्ज कराने के बाद कहा कि जब वह चेक जमा करके पैसा निकालने गई तो पता चला कि शमी ने उन्हें बाउंस चेक दिया है। इस मामले की सुनवाई गुरुवार को होना थी, लेकिन क्रिकेटर वहां नहीं पहुंचे।
3 of 5
मोहम्मद शमी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनवाई की अगली तारीख 14 नवंबर हैं और अगर शमी कोर्ट में तब भी नहीं पहुंचे तो कोर्ट उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर सकता है। बता दें कि 2014 में मोहम्मद शमी से शादी करने के बाद हसीन जहां ने अपने पेशा छोड़ दिया। वह एक पेशेवर मॉडल और इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स की पूर्व चीयरलीडर रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hasin jahan
हसीन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने अपने पति के कारण अपने करियर से समझौता किया जबकि वह ऐसा करना नहीं चाहती थीं। उन्होंने आगे कहा कि वह अपनी खोई लोकप्रियता दोबारा हासिल करना चाहती भी थीं, लेकिन शमी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। यहीं नहीं, हसीन ने शमी पर घरेलू हिंसा और अवैध संबंध होने के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन
5 of 5
mohammad shami
टीम इंडिया को दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, जहां उसे चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलना है। मोहम्मद शमी टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाजों में से एक हैं औ उनका ऐसे समय मौजूद रहना जरूरी है। मगर उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगा कि वह अगली तारीख पर कोर्ट में हाजिर हो।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।