फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी के आरोपों पर शमी की सफाई: ऐसा इल्जाम लगने से पहले अपनी जान देना पसंद करूंगा

Fri, 09 Mar 2018 08:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Mar 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
mohammed shami gives clarification on allegations put up by wife hasin jahan
मोहम्मद शमी - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए कई आरोपों पर सफाई दी है। शमी ने कहा कि उन पर लगे सभी आरोप गलत हैं और वह जल्द ही अपने परिवार के साथ इस मामले को सुलझाकर खुशहाल जिंदगी जीना चाहते हैं। तेज गेंदबाज ने मीडिया से मुखातिब होते कई सवालों के सीधे जवाब दिए। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने किस प्रकार मीडिया के सवालों के जवाब दिए:

mohammed shami gives clarification on allegations put up by wife hasin jahan
mohammed shami and hasin jahan

शमी से पूछा गया कि पत्नी ने देश के साथ गद्दारी करने का आरोप लगाया है। इस पर स्टार तेज गेंदबाज ने जवाब दिया, 'मेरे ऊपर लगाया यह इल्जाम गलत है। देश के साथ गद्दारी का आरोप लगने से पहले ही मैं मरना पसंद करूंगा। मैंने हमेशा देश के लिए खेला और खेल रहा हूं। मैंने हमेशा अपना 100 प्रतिशत दिया है। जहां तक आरोप का सवाल है तो ऐसा आरोप लगने से पहले मैं अपनी जान देना पसंद करूंगा।'

mohammed shami gives clarification on allegations put up by wife hasin jahan
mohammed shami

फिर पत्रकार ने पूछा- आपके ऊपर पाकिस्तान की लड़की से दुबई में पैसे के लेन-देन का आरोप है और किसी मोहम्मद भाई का भी जिक्र किया गया है। जवाब में शमी ने कहा, 'मोहम्मद मेरे दोस्त हैं। मैं ही क्या टीम इंडिया के कई खिलाड़ी उन्हें जानते हैं। मेरी पत्नी हसीन भी उनके परिवार को जानती है, जैसा कि वो भी आपको भी बता चुकी है। और हां, पाकिस्तान की लड़की से पैसों की लेन-देन का आरोप सरासर गलत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
mohammed shami gives clarification on allegations put up by wife hasin jahan
मोहम्मद शमी - फोटो : ANI

इसके बाद पत्रकार ने पूछा कि आप लोगों के बीच किसी प्रकार के समझौते की कोई आशा है? तो शमी ने कहा, 'हमारे परिवार इस मामले में पूरी तरह शामिल हैं। मेरी भी हसीन के परिवार वालों से बात हुई और उन लोगों ने कहा है कि यह परिवार का मामला है, जिसे वह जल्द ही सुलझाने की कोशिश करेंगे। मेरी अपनी पत्नी हसीन से भी बात हुई। हम सब परिवार वाले आपस में बैठकर बात करेंगे। मुझे ये नहीं समझ आ रहा है कि हसीन को किसने भड़काया है।'

विज्ञापन
mohammed shami gives clarification on allegations put up by wife hasin jahan
mohammed shami

जब पत्रकार ने पूछा कि HTC का मोबाइल किसका है तो शमी ने तपाक से कहा- वह मेरा फोन नहीं है। मेरा जो फोन है वो आप सभी के सामने है। उन्होंने साथ ही कहा, 'हमारी बातचीत बराबर चल रही है। मैं अपने परिवार के साथ खुश दिखना चाहता हूं, जैसे हमेशा से दिखता रहा हूं। ये मेरे परिवार का मसला है, इसे अपने परिवार के साथ ही सुलह करना चाहता हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed