फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय बल्लेबाजों को इस तरह अपनी फिरकी में फांसेंगे मिचेल सेंटनर

Tue, 17 Oct 2017 04:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 17 Oct 2017 04:05 AM IST
विज्ञापन
 Mitchell Santner told about his plans against india will Bowl reasonably quick
मिचेल सेंटनर
पिछले दौरे पर कीवी टीम पिछली सीरीज में मिली हार का बदला चुकाने भारत पहुंच गई है। कीवी टीम के स्पिन आक्रमण की कमान इस बार भी मिचेल सेंटनर के हाथों में है। उन्होंने भारत के खिलाफ सफलता हासिल करने के लिए पूरी योजना तैयार कर ली है। उनका प्लान सधी गेंदबाजी कर भारत के खिलाफ विकेट हासिल करना है।

भारतीय बल्लेबाजों को इस तरह अपनी फिरकी में फांसेंगे मिचेल सेंटनर

 Mitchell Santner told about his plans against india will Bowl reasonably quick
मिचेल सेंटनर
सेंटनर ने  बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन से होने वाले मैच से पहले सोमवार को कहा कि मजबूत भारतीय बैटिंग लाइन अप के खिलाफ सफलता पाने के लिए सधी गेंदबाजी करनी होगी और विराट एंड कंपनी को गलती करने के लिए बाध्य करना होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्तूबर से तीन एक दिवसीय और इतने ही टी-20 मैच होने हैं। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ गेंदबाजी करना काफी मुश्किल है।

भारतीय बल्लेबाजों को इस तरह अपनी फिरकी में फांसेंगे मिचेल सेंटनर

 Mitchell Santner told about his plans against india will Bowl reasonably quick
मिचेल सेंटनर
सेंटनर ने आगे कहा, भारतीय खिलाड़ी स्पिन को बहुत अच्छे तरीके से खेलते हैं। वे स्पिन को खेलते हुए बड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप सतह पर सधी गेंदबाजी कर बल्लेबाज को गलती करने के लिए प्रेरित करते हैं और कुछ डॉट बॉल खोलने को मजबूर करते हैं तो उन पर दबाव बनता है। इस तरह से कुछ विकेट लेने में आप सफल हो सकते हैं। मैं यही करने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाजों को इस तरह अपनी फिरकी में फांसेंगे मिचेल सेंटनर

 Mitchell Santner told about his plans against india will Bowl reasonably quick
मिचेल सेंटनर
जब मिचेल सेंटनर से घातक बल्लेबाज विराट कोहली को रोकने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह आसान काम नहीं है। वह बहुत अच्छा खिलाड़ी है और फॉर्म में है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी बढ़िया खेला। उन्होंने कहा कि विटोरी को भारत में खेलने का अच्छा अनुभव है मैं उनसे सलाह लूंगा।
विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाजों को इस तरह अपनी फिरकी में फांसेंगे मिचेल सेंटनर

 Mitchell Santner told about his plans against india will Bowl reasonably quick
मिचेल सेंटनर
उनकी शानदार गेंदबाजी की वजह 127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया महज 79 रन पर ढेर हो गई थी। सेंटनर ने 4 ओवर में 11 रन देकर चार भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed