पिछले दौरे पर कीवी टीम पिछली सीरीज में मिली हार का बदला चुकाने भारत पहुंच गई है। कीवी टीम के स्पिन आक्रमण की कमान इस बार भी मिचेल सेंटनर के हाथों में है। उन्होंने भारत के खिलाफ सफलता हासिल करने के लिए पूरी योजना तैयार कर ली है। उनका प्लान सधी गेंदबाजी कर भारत के खिलाफ विकेट हासिल करना है।
भारतीय बल्लेबाजों को इस तरह अपनी फिरकी में फांसेंगे मिचेल सेंटनर
सेंटनर ने बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन से होने वाले मैच से पहले सोमवार को कहा कि मजबूत भारतीय बैटिंग लाइन अप के खिलाफ सफलता पाने के लिए सधी गेंदबाजी करनी होगी और विराट एंड कंपनी को गलती करने के लिए बाध्य करना होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्तूबर से तीन एक दिवसीय और इतने ही टी-20 मैच होने हैं। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ गेंदबाजी करना काफी मुश्किल है।
भारतीय बल्लेबाजों को इस तरह अपनी फिरकी में फांसेंगे मिचेल सेंटनर
सेंटनर ने आगे कहा, भारतीय खिलाड़ी स्पिन को बहुत अच्छे तरीके से खेलते हैं। वे स्पिन को खेलते हुए बड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप सतह पर सधी गेंदबाजी कर बल्लेबाज को गलती करने के लिए प्रेरित करते हैं और कुछ डॉट बॉल खोलने को मजबूर करते हैं तो उन पर दबाव बनता है। इस तरह से कुछ विकेट लेने में आप सफल हो सकते हैं। मैं यही करने का प्रयास करूंगा।
भारतीय बल्लेबाजों को इस तरह अपनी फिरकी में फांसेंगे मिचेल सेंटनर
जब मिचेल सेंटनर से घातक बल्लेबाज विराट कोहली को रोकने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह आसान काम नहीं है। वह बहुत अच्छा खिलाड़ी है और फॉर्म में है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी बढ़िया खेला। उन्होंने कहा कि विटोरी को भारत में खेलने का अच्छा अनुभव है मैं उनसे सलाह लूंगा।
भारतीय बल्लेबाजों को इस तरह अपनी फिरकी में फांसेंगे मिचेल सेंटनर
उनकी शानदार गेंदबाजी की वजह 127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया महज 79 रन पर ढेर हो गई थी। सेंटनर ने 4 ओवर में 11 रन देकर चार भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था।