फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

21वीं सदी के सबसे बुजुर्ग टेस्ट शतकवीर बने मिस्बाह-उल-हक

Fri, 15 Jul 2016 01:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jul 2016 01:10 PM IST
विज्ञापन
Misbah-ul-Haq became the oldest Test captain to score a Test century
मिस्बाह-उल-हक
पाक कप्तान ‪मिस्बाह-उल-हक क्रिकेट में देरी से जरूर आए लेकिन बढ़ती उम्र के बावजूद वह मिल रहे मौकों को भुनाने का मौका नहीं गंवा रहे हैं। ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर पहली बार बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए। वह टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे बुजुर्ग और 21वीं सदी में टेस्ट शतक लगाने वाले सबसे बुजुर्ग बल्लेबाज बन गए हैं।

21वीं सदी के सबसे बुजुर्ग शतकवीर बने मिस्बाह-उल-हक

Misbah-ul-Haq became the oldest Test captain to score a Test century
Misbah-ul-Haq - फोटो : Getty
‪मिस्बाह-उल-हक को करीब एक दशक लंबे अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार क्रिकेट का 'मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स में खेलने का चांस मिला और अपने पहले ही मैच में शतक ठोंक दिया और वह भी तब जब टीम संकट में घिरती दिख रही थी। इस शतक ने रिकॉर्ड बुक में काफी बदलाव करने को मजबूर कर दिया।

21वीं सदी के सबसे बुजुर्ग शतकवीर बने मिस्बाह-उल-हक

Misbah-ul-Haq became the oldest Test captain to score a Test century
Misbah-ul-Haq - फोटो : Getty
मिस्बाह-उल-हक ने बतौर कप्तान जिस उम्र में शतक लगाया है उससे पहले कोई भी बल्लेबाज टेस्ट में शतक नहीं लगा सका है। मिस्बाह के बल्ले से 42 साल, 47 दिन की उम्र में शतक निकला जो टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे बुजुर्ग बल्लेबाज का शतक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

21वीं सदी के सबसे बुजुर्ग शतकवीर बने मिस्बाह-उल-हक

Misbah-ul-Haq became the oldest Test captain to score a Test century
Misbah-ul-Haq - फोटो : Getty
पाक कप्तान से पहले टेस्ट में बतौर कप्तान शतक लगाने वाले बुजुर्ग कप्तान थे ऑस्ट्रेलिया के बॉब सिम्पसन जिन्होंने 1977-78 में एडिलेड में टीम इंडिया के खिलाफ शतक लगाया था।
विज्ञापन

21वीं सदी के सबसे बुजुर्ग शतकवीर बने मिस्बाह-उल-हक

Misbah-ul-Haq became the oldest Test captain to score a Test century
Misbah-ul-Haq - फोटो : Getty
पाक के इस धुरंधर बल्लेबाज के नाम एक रिकॉर्ड यह भी है कि 40 के पार उन्होंने 5 शतक लगाए हैं और वह भी कप्तान रहते हुए। उनसे पहले यह उपलब्धि किसी और क्रिकेटर के नाम दर्ज नहीं हो सकी। मिस्बाह से पहले 40 के पार पहुंचकर बतौर कप्तान 3 से ज्यादा शतक कोई बल्लेबाज नहीं लगा सका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed