पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नए कोच का एलान हो गया। पाक टीम के पूर्व कप्तान रहे मिस्बाह उल हक को पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने तीनों फॉर्मेट में टीम के हेड कोच और चयनकर्ता पद की जिम्मेदारी सौंपी है। क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब एक ही शख्स को कोच और चयनकर्ता दोनों बनाया गया है। वहीं पाक टीम के दिग्गज गेंदबाज रहे वकार युनिस को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, वकार युनिस बने गेंदबाजी कोच और मिस्बाह को मिली दोहरी जिम्मेदारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 04 Sep 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन