फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जो कभी कप्तान नहीं रहा, उसे संन्यास के बाद चुना कप्तान

Thu, 20 Oct 2016 11:58 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
michel crark's all time dream team
क्रिकेट - फोटो : getty
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने अपनी ऑलटाइम वर्ल्ड इलेवन टेस्ट टीम चुनी है। इस टीम में जगह पाने वाले सचिन तेंदुलकर इकलौते भारतीय  खिलाड़ी हैं। लेकिन क्लार्क ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न को अपनी टीम का कप्तान बनाया है। जबकि श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन को टीम का 12वां खिलाड़ी चुना है। 


 
michel crark's all time dream team
माइकल क्लार्क - फोटो : getty
क्लार्क ने अपनी ड्रीम टीम में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को जगह दी है। इस टीम में ऑस्ट्रेलिया के सात खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं, भारत, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के एक-एक खिलाड़ी को क्लार्क ने टीम में चुना है।  वहीं क्लार्क ने दो दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह दी है। 

 
michel crark's all time dream team
सचिन और लारा - फोटो : getty
क्लार्क ने पारी की शुरूआत करने की जिम्मेदारी माइकल स्लेटर और मैथ्यू हेडन को सौंपी है। वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऑस्ट्रेलिया को दो वर्ल्ड कप जिताने वाले दिग्गज कप्तान और बल्लेबाज रिकी पॉन्टिंग को चुना है। क्लार्क ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सचिन तेंदुलकर को सौंपी है। जबकि पांचवें स्थान पर महान कैरेबियाई बल्लेबाज ब्रायन लारा बल्लेबाजी करेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
michel crark's all time dream team
जैक कैलिस - फोटो : getty
दुनिया के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में शुमार दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस को क्लार्क ने छठे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए चुना है। जबकि दुनिया के सर्वकालिक विकेटकीपरों में से एक एडम गिलक्रिस्ट को क्लार्क ने अपनी टीम मे भी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। 

 
विज्ञापन
michel crark's all time dream team
ग्लैन मैग्रा - फोटो : getty
क्लार्क की इस टीम में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी ग्लेन मैक्ग्रा, मिशेल जॉनसन और दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन  को दी है। 

क्लार्क की ऑलटाइन टेस्ट टीम 
शेन वार्न (कप्तान), माइकल स्लेटर, मैथ्यू हेडन, रिकी पोटिंग, सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, जैक्स कालिस, एडम गिलक्रिस्ट, मिशेल जॉनसन, ग्लेन मैक्ग्रा, डेल स्टेन, मुथैया मुरलीधरन (12वां खिलाड़ी)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed