टीम इंडिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक रहे वीरेंद्र सहवाग भले ही आज टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के मन में उनकी बल्लेबाजी की यादें आज भी ताजा हैं। 'नजफगढ़ का नवाब' और 'मुल्तान का सुल्तान' जैसे नामों से पुकारा जाने वाला यह खिलाड़ी आज अपनी रोचक कॉमेन्ट्री और ट्वीट्स के कारण अक्सर सुर्खियों में रहता है। 22 गज की पिच पर जब-जब सहवाग का बल्ला चला उन्होंने विरोधी गेंदबाजों को दिन में तारे दिखा दिए।
Birthday Special: सहवाग के जीवन से जुड़ी 11 रोचक बातें...
2 of 11
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : PTI
वीरेन्द्र सहवाग ने अपने करियर की शुरुआत क्रिकेट से नहीं, बल्कि एक फार्मेसी व्यापार के माध्यम से की थी.
Birthday Special: सहवाग के जीवन से जुड़ी 11 रोचक बातें...
3 of 11
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : Getty
1990 में खेलते हुए एक दांत टूट जाने के कारण सहवाग के पिता ने उन्हें क्रिकेट खेलने से रोक दिया था, लेकिन मां के लाडले ने मां को मनाकर पिता को मनाया। इसके बाद पिता ने उन्हें दोबारा क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई।
Birthday Special: सहवाग के जीवन से जुड़ी 11 रोचक बातें...
4 of 11
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
क्रिकेट खेलने के शुरुआती दिनों में सहवाग अपने चेतक स्कूटर को ड्राइव करके प्रैक्टिस के लिए जाते थे।
Birthday Special: सहवाग के जीवन से जुड़ी 11 रोचक बातें...
5 of 11
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : Getty
सहवाग का सबसे प्रिय भोजन खीर है। उन्हें अपनी मां की बनाई खीर सबसे ज्यादा पसंद है।