फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MI vs SRH: रोहित ने की हर्षित की नकल, मैच से पहले मयंक को परेशान करते दिखे हिटमैन, हैदराबाद ने डिलीट की तस्वीर

Wed, 27 Mar 2024 08:48 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 27 Mar 2024 08:48 AM IST
सार

हर्षित ने मयंक को आउट किया था और आउट करते ही उनके सामने जाकर फ्लाइंग किस का पोज बनाया था और कुछ सेकंड तक एक दूसरे को घूरते दिखे थे। अब हिटमैन भी ठीक वैसे ही फ्लाइंग किस वाला पोज बनाते दिखे। 

विज्ञापन
MI vs SRH: Rohit Sharma copied Harshit Rana, teasing Mayank before IPL 2024 match, Hyderabad deleted picture
मयंक को चिढ़ाते रोहित - फोटो : IPL
आईपीएल 2024 में आज हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपना-अपना पहला मैच गंवा चुकी हैं और पहली जीत की तलाश में हैं। ऐसे में बुधवार को होने वाला मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है। हालांकि, इससे पहले दोनों टीमों के बीच ट्रेनिंग सेशन के दौरान कुछ अच्छे पल देखने को मिले। एमआई के पूर्व और टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने हैदराबाद के मयंक अग्रवाल को प्रैक्टिस सेशन के दौरान खूब तंग किया। इस पर मयंक जमकर हंसे।  हिटमैन ने मयंक को हर्षित राणा जैसा पोज बनाकर खूब चिढ़ाया। मयंक मना करते दिखे, लेकिन हिटमैन नहीं माने। इसकी तस्वीर वायरल हो गई है। 
MI vs SRH: Rohit Sharma copied Harshit Rana, teasing Mayank before IPL 2024 match, Hyderabad deleted picture
मयंक को स्लेज करते हर्षित - फोटो : IPL
दरअसल, 23 मार्च को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मयंक ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर हैदराबाद को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। इसके बाद हर्षित ने मयंक को आउट किया था और आउट करते ही उनके सामने जाकर फ्लाइंग किस का पोज बनाया था और कुछ सेकंड तक एक दूसरे को घूरते दिखे थे। हालांकि, इसके बाद हर्षित पर मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना भी लगा था। अब हिटमैन भी ठीक वैसे ही फ्लाइंग किस वाला पोज बनाते दिखे। 
MI vs SRH: Rohit Sharma copied Harshit Rana, teasing Mayank before IPL 2024 match, Hyderabad deleted picture
मयंक को चिढ़ाते रोहित - फोटो : IPL
रोहित ने काफी देर तक ऐसा किया और मयंक को चिढ़ाते रहे, लेकिन मयंक ने हंस कर इसे टाल दिया। सनराइजर्स ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। उन्होंने इसका कैप्शन लिखा था- फ्लाइंग किस और मैत्रीपूर्ण प्रतिद्वंद्विता। हालांकि, कुछ समय बाद सनराइजर्स ने इसे डिलीट भी कर लिया। कुछ मिनटों में ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस इसे खूब शेयर कर रहे हैं और रोहित शर्मा को इस अवतार में देखकर बेहद खुश हैं। 

Brohit recreating the Harshit Rana sendoff to Mayank. : r/ipl
विज्ञापन
विज्ञापन
MI vs SRH: Rohit Sharma copied Harshit Rana, teasing Mayank before IPL 2024 match, Hyderabad deleted picture
मयंक को चिढ़ाते रोहित - फोटो : IPL
दरअसल, रोहित के बतौर एमआई के कप्तान से हटने और हार्दिक के कप्तान बनने से फैंस नाराज हैं। हालांकि, पूर्व कप्तान को होली में खुशी से झूमते देख और उसके बाद अब मयंक को चिढ़ाते देख फैंस खुश हैं। उन्हें पूर्व कप्तान का नया अवतार देख अच्छा लग रहा है। वहीं, हर्षित के सेलिब्रेशन की बात है तो सुनील गावस्कर ने उनके मयंक को फ्लाइंग किस देने के पोज को गलत ठहराया था और हर्षित पर निशाना साधा था। 
विज्ञापन
MI vs SRH: Rohit Sharma copied Harshit Rana, teasing Mayank before IPL 2024 match, Hyderabad deleted picture
मयंक को चिढ़ाते रोहित - फोटो : IPL
उन्होंने हर्षित को सीख देते हुए कहा था- उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए थे। क्या बल्लेबाज ने उनसे कुछ कहा या उनके सामने किया था? क्रिकेट इन सब हरकतों के बिना भी खेली जा सकती है। अब टीवी का दौर है। मैं समझ सकता हूं। आप अपने टीम मेट के साथ जितनी आक्रामकता के साथ हो सेलिब्रेट करें, लेकिन विपक्षी टीम के सामने ऐसी हरकत न करें। इसके बाद बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने हर्षित पर भारी जुर्माना लगाया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed