12वें क्रिकेट वर्ल्ड कप का सफर तेजी से बढ़ता हुआ सेमीफाइनल तक पहुंच चुका है। एक महीने से चल रहे टूर्नामेंट का अंजाम अब जल्दी ही सभी के सामने होगा। तीन मुकाबले और फिर दुनिया को मिल जाएगा एक नया विश्व विजेता।
लेकिन विश्व विजेता बनने के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमों को करनी होगी मशक्कत। पहले सेमीफाइनल में जहां भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे वहीं दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मिलेगी इंग्लैंड की चुनौती।
2 of 5
मार्टिन गुप्टिल
- फोटो : File
मंगलवार को मैनचेस्टर में होने वाले पहले सेमीफाइनल में इंडिया को जीत का दावेदार बताया जा रहा है लेकिन उससे पहले उसके सामने होगी मार्टिन गुप्टिल के रूप में एक बड़ी चुनौती।
3 of 5
मार्टिन गुप्टिल
- फोटो : File
बता दें कि न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल वर्ल्ड कप में दोहरा शतक जड़ चुके हैं और वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड भी उनके ही नाम है। गुप्टिल ने 2015 वर्ल्ड कप के क्वार्टरफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ सलामी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 163 गेंदों में 237 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 24 चौके और 11 छक्के जड़े थे।
4 of 5
न्यूीजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
उस मैच में न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाए थे और वेस्टइंडीज को 143 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
हालांकि इस वर्ल्ड कप में गुप्टिल का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर पाया है उन्होंने 8 पारियों में एक अर्धशतक के सात मात्र 166 रन ही बनाए हैं। लेकिन फिर भी बड़े मैचों में बड़ी पारी खेलने वाले इस बल्लेबाज से टीम इंडिया को सावधान रहने की जरुरत होगी।