फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय टीम के लिए सिरदर्द बनेंगे डु प्लेसिस, मैच से पहले कोच बाउचर का बड़ा बयान

Tue, 10 Mar 2020 04:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 10 Mar 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Mark Boucher says faf Du Plessis experience of Indian conditions valuable for South Africa
टीम इंडिया - फोटो : BCCI Twitter

दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर ने कहा कि भारत दौरे पर तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में टीम को पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस के लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ आईपीएल में खेलने के अनुभव का फायदा मिलेगा। सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में 12 मार्च को खेला जाएगा।


 

Mark Boucher says faf Du Plessis experience of Indian conditions valuable for South Africa
फाफ डु प्लेसिस - फोटो : सोशल मीडिया

डु प्लेसिस ने पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में टीम के निराशाजनक अभियान के बाद से एकदिवसीय मैच नहीं खेला है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में महज 24, 15 और पांच रन की पारियां खेलीं।

Mark Boucher says faf Du Plessis experience of Indian conditions valuable for South Africa
फाफ - फोटो : social media

बाउचर ने यहां से धर्मशाला रवाना होने से पहले आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'जब आप भारत जैसे देश के दौरे पर आते हैं तो आपको टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच सामंजस्य बैठाना होता है। मुझे लगाता है फाफ (डु प्लेसिस) वनडे क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के लिए वास्तव में अच्छा कर रहे हैं। आखिरी बार जब वह खेले थे तब उन्हें शतक लगाया था। वह भारतीय परिस्थितियों को अच्छी तरह से जानते है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mark Boucher says faf Du Plessis experience of Indian conditions valuable for South Africa
दक्षिण अफ्रीकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीकी टीम सोमवार को तड़के यहां पहुंची। उसे मंगलवार को चार्टर्ड विमान से धर्मशाला रवाना होना है। बाउचर ने माना की डु प्लेसिस के होने से उन्हें टीम चयन के लिए थोड़ी मशक्कत करनी होगी। उन्होंने कहा, 'यह अच्छा सिरदर्द है। उनके टीम में होने से काफी फायदा होगा क्योंकि वह काफी अनुभवी हैं। उन्होंने भारतीय परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन किया है।'

विज्ञापन
Mark Boucher says faf Du Plessis experience of Indian conditions valuable for South Africa
MARK BOUCHER

भारत आने से पहले दक्षिण अफ्रीका को टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा जबकि उसने एकदिवसीय सीरीज को 3-0 से जीत कर सूपड़ा साफ किया। साउथ अफ्रीका के इस पूर्व विकेटकीपर ने कहा कि भारत दौरा विदेशी खिलाड़ियों के लिए काफी मुश्किल होता है। उनकी टीम के कई खिलाड़ी पहली बार भारत का दौरा कर रहे हो। उन्होंने ने कहा, 'भारत में मुश्किल चुनौती मिलेगी। अलग अलग तरह की परिस्थितियां होगी। हमारी टीम के ज्यादातर खिलाड़ी भारत में काफी कम खेले हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed