फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सच में निकोला टेस्ला ने की थी समय यात्रा? लोग मानते थे रहस्यमय वैज्ञानिक

Tue, 10 Mar 2020 04:28 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 10 Mar 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
Mysterious scientist in the world Nikola Tesla Inventions
निकोला टेस्ला - फोटो : Social media

निकोला टेस्ला उन महान वैज्ञानिकों में से एक थे, जिन्होंने दुनिया को ऐसे-ऐसे आविष्कार दिए, जिनका इस्तेमाल आज हम रोजमर्रा की जिंदगी में करते हैं। टेस्ला को एक रहस्यमय वैज्ञानिक भी माना जाता है। कहते हैं उन्होंने समय यात्रा की थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने खुद कहा था कि उन्होंने भूतकाल, वर्तमान और भविष्य तीनों को एक साथ देखा है। इससे संबंधित उन्होंने एक किताब भी लिखी थी। 

Mysterious scientist in the world Nikola Tesla Inventions
निकोला टेस्ला - फोटो : Social media

साल 1856 में पैदा हुए निकोला टेस्ला एक आविष्कारक होने के साथ-साथ मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और फिजिकल इंजीनियर भी थे। सबसे दिलचस्प बात कि बिजली के बल्ब के आविष्कारक थॉमस एडिसन उनके बॉस थे। हालांकि बाद में दोनों एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी बन गए थे, क्योंकि एडिसन डायरेक्ट करंट (डीसी) को बेहतर मानते थे, जिसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना मुश्किल था, जबकि टेस्ला अल्टरनेटिव करंट (एसी) को बेहतर मानते थे, क्योंकि उसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान था। 

Mysterious scientist in the world Nikola Tesla Inventions
निकोला टेस्ला - फोटो : Social media

टेस्ला ने साल 1891 में टेस्ला कॉइल्स का आविष्कार किया था। दरअसल, टेस्ला कॉइल्स एक तरह की इलेक्ट्रिकल सर्किट होती है, जिसकी मदद से कम करंट और हाई वोल्टेज की बिजली पैदा की जाती है। आज के समय में इसका इस्तेमाल रेडियो से लेकर टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों में हो रहा है। इसके अलावा वायरलेस ट्रांसमिशन में भी इसका इस्तेमाल हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious scientist in the world Nikola Tesla Inventions
नियाग्रा फॉल्स के सामने निकोला टेस्ला की प्रतिमा - फोटो : Social media

टेस्ला ने न्यूयॉर्क के नियाग्रा फॉल्स (जलप्रपात) में पहले हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट का डिजाइन तैयार किया। यह प्लांट तीन साल में बनकर तैयार हुआ था और 16 नवंबर 1896 को पहली बार इस प्लांट से नजदीकी इलाकों में बिजली की सप्लाई की गई। इस उपलब्धि की वजह से नियाग्रा फॉल्स के सामने गॉट आइलैंड पर निकोला टेस्ला की एक प्रतिमा भी स्थापित की गई है। 

विज्ञापन
Mysterious scientist in the world Nikola Tesla Inventions
निकोला टेस्ला का बनाया मोटर - फोटो : Social media

निकोला टेस्ला को अपने समय से आगे के आविष्कारों के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने 1887 में एसी से चलने वाला एक मोटर बनाया था। कहते हैं कि ये आविष्कार समय से आगे का था, इसलिए उस समय इसकी कोई पूछ नहीं थी। लेकिन इससे उन्हें दुनियाभर में प्रसिद्धि जरूर मिली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed