फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN: हार्दिक को याद है कोच द्रविड़ का यह बयान, कहा- वनडे विश्व कप में भी वापसी करना चाहता था, लेकिन...

Sun, 23 Jun 2024 07:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 23 Jun 2024 07:17 AM IST
सार

भारत में वनडे विश्व कप 2023 के दौरान वह बांग्लादेश का ही मैच था जिसमें हार्दिक को चोट लगी थी और वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। अब बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 में उन्होंने जबरदस्त वापसी की और टीम इंडिया को अपने दम पर जीत दिलाई।

विज्ञापन
Luck comes to those who work hard: Hardik Pandya remembers Dravid's words, story of comeback T20 World cup
हार्दिक पांड्या ने जबरदस्त वापसी की है - फोटो : ICC/BCCI
टी20 विश्व कप 2024 में भारत ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। शनिवार को टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 50 रन की बड़ी जीत हासिल की। भारत अपने ग्रुप में फिलहाल शीर्ष पर है। उसके सुपर-8 में दो मैचों में चार अंक हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 196 रन बनाए थे। भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में उपकप्तान हार्दिक पांड्या की अहम भूमिका रही थी। उन्होंने 27 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने एक विकेट भी लिया। हार्दिक को इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। 
Luck comes to those who work hard: Hardik Pandya remembers Dravid's words, story of comeback T20 World cup
2023 वनडे विश्व कप के दौरान चोटिल हार्दिक - फोटो : BCCI
हार्दिक के लिए समय अचानक से पलटा है। भारत में वनडे विश्व कप 2023 के दौरान वह बांग्लादेश का ही मैच था जिसमें हार्दिक को चोट लगी थी और वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। अब बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 में उन्होंने जबरदस्त वापसी की और टीम इंडिया को अपने दम पर जीत दिलाई। इस बीच में उन्हें क्या कुछ नहीं सहना पड़ा। आईपीएल 2024 में उनके खिलाफ हूटिंग हुई। हालांकि, इन सभी चीजों के बावजूद हार्दिक की कभी न हार मानने वाले जज्बा ने उन्हें वापसी के लिए मजबूत बनाया। अब उन्होंने खुद को साबित किया है। बांग्लादेश के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद हार्दिक ने वनडे विश्व कप 2023 में अपनी चोट से लेकर वापसी तक की कहानी बताई।
Luck comes to those who work hard: Hardik Pandya remembers Dravid's words, story of comeback T20 World cup
हार्दिक और द्रविड़ - फोटो : BCCI
हार्दिक ने कहा- मैं देश के लिए खेलकर खुद को भाग्यशाली समझता हूं। वनडे विश्व कप 2024 के दौरान लगी चोट एक अजीब चोट थी। मैं वापस आना चाहता था, लेकिन भगवान की कुछ और ही योजना थी। मैं अपने कोच राहुल सर (द्रविड़) से बात कर रहा था और उन्होंने कहा कि 'भाग्य उन लोगों की मदद करता है जो कड़ी मेहनत करते हैं और खुद की मदद करते हैं' और यह बात लंबे समय तक मेरे मन में रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Luck comes to those who work hard: Hardik Pandya remembers Dravid's words, story of comeback T20 World cup
हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI/ICC
हार्दिक पांड्या ने जीत का श्रेय टीम प्रयास को दिया। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि हम काफी अच्छा क्रिकेट खेले। हमने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और अपनी योजनाओं को अच्छी तरह लागू किया। कुछ परिस्थितियों में सभी को आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेनी होती है। मुझे अहसास हुआ कि बल्लेबाज हवा का इस्तेमाल करना चाहते थे। मुझे बस यह सुनिश्चित करना था कि मैं उन्हें हवा के बहाव वाली जगह पर शॉट नहीं मारने दूं, यह बल्लेबाज से एक कदम आगे रहने के बारे में था। एक टीम के रूप में हम कई स्थानों पर बेहतर हो सकते हैं। इसके अलावा एक समय में ढेरों विकेट खोना एक ऐसी चीज है जिसे हम सुधार सकते हैं और बेहतर हो सकते हैं। एक टीम के रूप में अच्छे दिख रहे हैं।
विज्ञापन
Luck comes to those who work hard: Hardik Pandya remembers Dravid's words, story of comeback T20 World cup
हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI/ICC
भारत के 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम कुलदीप (19 रन पर तीन विकेट), जसप्रीत बुमराह (13 रन पर दो विकेट) और अर्शदीप (30 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी। इससे पहले पांड्या (नाबाद 50 रन, 27 गेंद, चार चौके, तीन छक्के) के तेजतर्रार अर्धशतक के अलावा विराट कोहली (37), ऋषभ पंत (36) और शिवम दुबे (34) की उपयोगी पारियों से भारत ने पांच विकेट पर 196 रन बनाए। कप्तान रोहित ने 11 गेंद में 23 रन की पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से तंजिम हसन साकिब और रिशद हुसैन को दो-दो विकेट मिले। बांग्लादेश की ओर से कप्तान शांतो ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed