अपने पहले ही वनडे में छक्के के साथ शतक लगाकर इतिहास रचने वाले भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल भले ही दूसरे मैच में कुछ खास नहीं कर सके लेकिन एक कीर्तिमान तो रच ही दिया। वह 9 जून को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पहले ही एकदिवसीय मैच में शतक लगाने वाले टीम इंडिया के पहले बल्लेबाज बने थे।
फिफ्टी से चूके लोकेश राहुल दूसरे वनडे में भी बना गए रिकॉर्ड
पहले मैच से शतक के साथ करियर का आगाज करने वाले कर्नाटक टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज लोकेश राहुल से उम्मीद थी कि वह दूसरे मैच में भी बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन 50 गेंदों में 33 रनों की पारी खेलने के बाद आउट हो गए। आउट होने से पहले उन्होंने पहले विकेट के लिए करुन नायर के साथ 48 रनों की साझेदारी की थी।
फिफ्टी से चूके लोकेश राहुल दूसरे वनडे में भी बना गए रिकॉर्ड
सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल पहले मैच में 100 रनों की पारी खेलने के बाद भी नाबाद रहे थे। खास बात यह रही कि उन्होंने छक्का मारकर न सिर्फ शतक लगाया बल्कि मैच को भी खत्म कराया। वनडे करियर में पहली बार आउट होने से पहले उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड तो बना ही दिया।
फिफ्टी से चूके लोकेश राहुल दूसरे वनडे में भी बना गए रिकॉर्ड
4 of 6
लोकेश राहुल
- फोटो : Twitter/BCCI
पहले मैच में नाबाद 100 रन के बाद लोकेश राहुल ने दूसरे मैच में 33 रनों की पारी खेली। इस तरह से उन्होंने पहली बार आउट होने से पहले 133 रन बनाए थे जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज की 50-50 ओवर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ पदार्पण है।
फिफ्टी से चूके लोकेश राहुल दूसरे वनडे में भी बना गए रिकॉर्ड
लोकेश राहुल ने वनडे करियर की शुरुआत में आउट हुए बगैर सबसे ज्यादा रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड डब्ल्यू रामन का तोड़ा जिन्होंने कुल 103 रन बनाए थे। अब अगर शुरुआती 2 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का सवाल है तो वह नवजोत सिंह सिद्धू का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए।