चोट के कारण आईपीएल छोड़ने को मजबूर हुए ग्लेन मैक्सवेल की खबर आए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि एक और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर्स ने लीग से हटने का फैसला ले लिया है। वह आईपीएल छोड़ने वाले छठे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं।
IPL से 'मोह भंग', एक और कंगारू क्रिकेटर ने छोड़ा पंजाब की टीम
2 of 7
आईपीएल मैच मोहाली में दर्शकों की दीवानगी
- फोटो : अमर उजाला
तेज गेंदबाज मार्कस स्टोनिस ने लीग छोड़ दिया और वापस स्वदेश लौट गए। क्रिकेट वेबसाइट 'क्रिकबज' पर छपी खबर के अनुसार, किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के इस ऑलराउंडर ने निजी कारणों का हवाला देते हुए लीग से किनारा कर लिया। इससे पहले पंजाब टीम के ही धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने दर्द के कारण ही आईपीएल छोड़ वापस लौट गए।
IPL से 'मोह भंग', एक और कंगारू क्रिकेटर ने छोड़ा पंजाब की टीम
मैक्सवेल से पहले पिछले महीने ही एक और बड़े क्रिकेटर शॉन मार्श ने पीठ में दर्द के कारण आईपीएल छोड़ दिया था। टूर्नामेंट के प्ले ऑफ में पहुंचने की होड़ से बाहर होने के बाद पंजाब टीम के लिए करने को कुछ खास नहीं बचा है। दूसरी ओर, खिलाड़ी चोट से बचने या चोट के ज्यादा गंभीर होने से बचने के लिए एहतियातन आईपीएल से दूरी बना रहे हैं।
IPL से 'मोह भंग', एक और कंगारू क्रिकेटर ने छोड़ा पंजाब की टीम
हालांकि स्टोनिस के बाहर होने से पंजाब टीम को शेष मैचों के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। स्टोनिस एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और अच्छे फॉर्म में भी है, ऐसे में उनका टीम से जाना प्रबंधन के लिए नया सिरदर्द बन सकता है। 26 साल के स्टोनिस ने 5 पारियों में 135.18 की औसत से 146 रन बनाए हैं। बल्ले से कमाल करने के साथ-साथ गेंदबाजी में भी शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने अब तक 8 विकेट झटके हैं।
IPL से 'मोह भंग', एक और कंगारू क्रिकेटर ने छोड़ा पंजाब की टीम
स्टोनिस के जाने के बाद टीम में अब डेविड मिलर, हाशिम अमला, कायली एबॉट, मिचेल जॉनसन और फरहान बेहरदीन विदेशी खिलाड़ी के रूप में टीम में मौजूद हैं और अब इन्हीं खिलाड़ियों में टीम को 4 विदेशी खिलाड़ी के रूप में चुनना होगा।