फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुलदीप बोले- कानपुर की पिच से अच्छी तरह हूं वाकिफ, मौका मिला तो करूंगा कमाल

Sat, 28 Oct 2017 07:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sat, 28 Oct 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
Kuldeep Yadav excited to play in Kanpur odi against new Zealand in front of home crowd
कुलदीप यादव - फोटो : ESPN
टीम इंडिया के नए स्पिन स्टीर और चाइनामैन गेंदबाज के कानपुर में मैदान पर उतरने पर अटकलों का दौर जारी है लेकिन उनका कहना है कि यदि उन्हें तीसरे और अंतिम वनडे में खेलने का मौका मिलता है, तो वह घरेलू दर्शकों के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये तैयार हैं।

कुलदीप बोले- कानपुर की पिच से अच्छी तरह हूं वाकिफ, मौका मिला तो करूंगा कमाल

Kuldeep Yadav excited to play in Kanpur odi against new Zealand in front of home crowd
विराट कोहली, धोनी और कुलदीप यादव
कानपुर के रहने वाले कुलदीप का जीवन इसी शहर की गलियों में गुजरा है। इसी ग्रीन पार्क मैदान पर उन्होंने क्रिकेट का ककहरा सीखा। उन्होंने कहा, 'अगर कल मुझे अंतिम ग्यारह में चुना गया है तो मैं अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा। कुलदीप ने कहा, वह अपने मैदान में घरेलू दर्शकों के सामने खेलने की बात सोचकर बहुत रोमांचित हैं। इसके साथ ही कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में पहली बार डे-नाइट अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। 

कुलदीप बोले- कानपुर की पिच से अच्छी तरह हूं वाकिफ, मौका मिला तो करूंगा कमाल

Kuldeep Yadav excited to play in Kanpur odi against new Zealand in front of home crowd
कुलदीप यादव - फोटो : PTI
कुलदीप ने अपने घरेलू मैदान पर खेलने के बारे में कहा, आप देश दुनिया में कहीं भी खेलो, लेकिन अपने शहर, अपने मैदान में अपने लोगों के बीच क्रिकेट खेलने का मजा ही कुछ अलग होता है। मैं इसी कानपुर शहर में पैदा हुआ यहां की गलियों में बड़ा हुआ, यहीं पढ़ाई की, यहीं क्रिकेट की एबीसीडी सीखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप बोले- कानपुर की पिच से अच्छी तरह हूं वाकिफ, मौका मिला तो करूंगा कमाल

Kuldeep Yadav excited to play in Kanpur odi against new Zealand in front of home crowd
कुलदीप यादव
जब उनसे यह पूछा गया कि क्या इस मैच के लिए आपने कोई अलग रणनीति बनाई है तो उन्होंने कहा, ‘‘अगर मुझे अंतिम एकादश में चुना जाता है तो मैं अपनी रणनीति मैदान में ही दिखाऊंगा क्योंकि यह मेरा घरेलू मैदान है और मैं इसकी पिच की रग-रग से वाकिफ हूं। मैंने इस मैदान पर बहुत क्रिकेट खेला है। 

विज्ञापन

कुलदीप बोले- कानपुर की पिच से अच्छी तरह हूं वाकिफ, मौका मिला तो करूंगा कमाल

Kuldeep Yadav excited to play in Kanpur odi against new Zealand in front of home crowd
माता-पिता के साथ कुलदीप की पुरानी फोटो
टीम के साथ कानपुर पहुंचे कुलदीप अपने घर भी गए उन्होंने कहा, कल मैं अपने कानपुर के जाजमऊ स्थित घर भी गया। बहुत दिन हो गये थे अपनी मां के हाथ का खाना खाये, अपने पिता और बहनों से मिले. काफी देर तक सबके साथ रहा और परिवार के साथ समय बिताकर बहुत अच्छा लगा।  14 दिसंबर 1994 को कानपुर में जन्मे कुलदीप का परिवार कानपुर के जाजमऊ इलाके में रहता है। वह एक मध्यम वर्गीय परिवार से हैं और उनके पिता राम सिंह यादव ईंट का भट्टा चलाते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed