फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुलदीप यादव का एक नहीं दो-दो VIDEO हो रहे वायरल, ऑस्ट्रेलिया में फेंकी अब तक की 'बेस्ट बॉल'

Sat, 05 Jan 2019 01:08 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 05 Jan 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
kuldeep yadav amazing delivery against tim paine at sydney video viral
kuldeep yadav

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण रोक दिया गया। पहली पारी में भारत के 622 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट गंवाने के बाद 236 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर पैट कमिंस (25) और पीटर हैंड्सकॉम्ब (28) रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ ओपनर बल्लेबाज मार्कस हैरिस ने सर्वाधिक 79 रन बनाए।

kuldeep yadav amazing delivery against tim paine at sydney video viral
kuldeep yadav

सिडनी टेस्ट में चाइनामैन कुलदीप यादव ने एक ऐसी गेंद फेंकी जिस पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन चोरों खाने चित हो गए। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का 69वां ओवर कुलदीप यादव फेंक रहे थे। उनके सामने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन बल्लेबाजी कर रहे थे।

kuldeep yadav amazing delivery against tim paine at sydney video viral
kuldeep yadav

इस ओवर की शुरूआती पांच गेंदे कुलदीप ने डॉट निकाली। इस दौरान बल्लेबाज टिम पेन काफी असहज नजर आ रहे थे। इसके बाद कुलदीप ने एक ऐसी गेंद फेंकी जिसका जवाब टिम पेन के पास तो क्या शायद दुनिया के किसी बल्लेबाज के पास नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
kuldeep yadav amazing delivery against tim paine at sydney video viral
india vs australia

ऑफ स्टम्प के बार गिरी यह गेंद इतनी ज्यादा टर्न होकर विकेटों में घुसी कि पेन खड़े के खड़े रह गए। फैंस इसे विदेश में फेंकी गई अब तक की बेस्ट गेंद बता रहे हैं। इसके अलावा कुलदीप का एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो:




 

विज्ञापन
kuldeep yadav amazing delivery against tim paine at sydney video viral
कुलदीप यादव

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट की तीसरे दिन कुलदीप यादव ने कुछ ऐसा किया जो आपका भी दिल जीत लेगा। मैच के तीसरे दिन दोनों टीमों के सभी खिलाड़ी पिंक डे टेस्ट के सम्मान में एकत्रित हुए थे। खिलाड़ियों के साथ कुछ नन्हें फैंस भी नजर आए। इस दौरान कुलदीप यादव एक बच्चे के गालों को प्यार से सहलाते नजर आए।

देखें वीडियो:




 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed