फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

14 साल से कोमा में थी महिला, अचानक हो गई गर्भवती तो डॉक्टर हैरान, पुलिस परेशान

Sat, 05 Jan 2019 01:06 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव शुक्ला Updated Sat, 05 Jan 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
woman in coma for 14 years gives birth in america police investigating

अमेरिका में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 14 साल से अधिक समय तक कोमा में रहने वाली एक महिला अचानक गर्भवती हो गई। यह जानकर डॉक्टरों के भी पसीने छूट गए। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह गुमनाम महिला यहां एक नर्सिंग फैसिलिटी में पिछले कई सालों से भर्ती थी।

woman in coma for 14 years gives birth in america police investigating
- फोटो : Social Media

दरअसल, यह घटना अमेरिका के फीनिक्स, एरिजोना की है। जहां एक महिला ने 29 दिसंबर 2018 को एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि बच्चे के जन्म तक नर्सिंग होम में किसी को महिला के गर्भवती होने का पता ही नहीं था।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह महिला पिछले 14 सालों से कोमा में थी।

woman in coma for 14 years gives birth in america police investigating
- फोटो : Social Media

यह मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो वो भी यह जानकर दंग रह गए कि आखिर कोमा में पड़ी महिला गर्भवती कैसे हो गई? हालांकि पुलिस अधिकारियों ने महिला के यौन शोषण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी जांच कर रहे हैं कि आखिर नर्सिंग होम में भर्ती महिला कैसे गर्भवती हो गई?, कहीं किसी स्टाफ कर्मचारी ने तो महिला के साथ दुष्कर्म तो नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
woman in coma for 14 years gives birth in america police investigating
new born baby - फोटो : Social Media

नर्सिंग होम में भर्ती महिला के बारे में बताया जा रहा है कि करीब 14 साल पहले उसके मां-बाप की पानी में डूबने से मौत हो गई थी, जिसके बाद यह महिला कोमा में चली गई थी।

विज्ञापन
woman in coma for 14 years gives birth in america police investigating
- फोटो : Social Media

वहीं नर्सिंग होम प्रशासन का कहना है कि हमारे यहां कोई भी पुरुष स्टाफ किसी महिला मरीज के कमरे में बिना किसी महिला कर्मचारी के नहीं जा सकता है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed