फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गांगुली के बाद पांड्या ने दिखाई इंसानियत, जिंदगी से जंग कर रहे पूर्व क्रिकेटर को भेजी मदद

Tue, 22 Jan 2019 01:26 PM IST
kapil kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil kumar Updated Tue, 22 Jan 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
krunal pandya send blank check for help jacob martin along with sourav ganguly
Jacob Martin - फोटो : Getty

पूर्व क्रिकेटर जेकब मार्टिन की मदद के लिए सौरव गांगुली के बाद कई अन्य खिलाड़ियों ने हाथ आगे बढ़ाया है। बता दें कि मार्टिन 28 दिसंबर को एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे जिसमें उन्हें काफी चोटें आई थीं। वह अभी वडोदरा के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

krunal pandya send blank check for help jacob martin along with sourav ganguly
ganguly and martin

मार्टिन के फेफड़े और लिवर में काफी गंभीर चोटें आई हैं और इस वकत वह लाइप सपोर्ट पर हैं। अस्पताल में मार्टिन का प्रति दिन का खर्च 70,000 रुपए है। जैकब मार्टिन की पत्नी ने बीसीसीआई से उनके इलाज के लिए मदद मांगी थी। बोर्ड ने मार्टिन के इलाज के लिए उन्हें 5 लाख रुपए दिए।

krunal pandya send blank check for help jacob martin along with sourav ganguly
Jacob Martin - फोटो : Getty

बीसीसीआई और बीसीए के पूर्व सचिव संजय भी पटेल मार्टिन के परिवार की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'अस्पताल के बिल पहले ही 11 लाख रुपये के पार पहुंच चुका है और एक समय पर अस्पताल ने भी दवाइयां देना बंद कर दिया था। बीसीसीआई ने इसके बाद पैसा भेजा और उसके बाद इलाज नहीं रुका।'

विज्ञापन
विज्ञापन
krunal pandya send blank check for help jacob martin along with sourav ganguly
Jacob Martin - फोटो : Getty

फिलहाल उनके साथ खेल चुके क्रिकेटर्स समेत दूसरे खिलाड़ी भी सामने आए। सौरव गांगुली के बाद इरफान पठान, यूसुफ पठान, जहीर खान, आशीष नेहरा ने भी उनकी मदद करने का फैसला किया है। यहां तक कि युवा क्रिकेटर क्रुणाल पंड्या भी पूर्व खिलाड़ी की मदद को आगे आए हैं।

विज्ञापन
krunal pandya send blank check for help jacob martin along with sourav ganguly
कृणाल और हार्दिक पांड्या

क्रृणाल ने जैकब के परिवार को बीसीसीआई के पूर्व सचिव संजय पटेल के माध्यम से ब्लैंक चेक भेजा है। साथ ही उन्होंने कहा है कि मार्टिन के इलाज के लिए जो भी अमाउंट जरूरी हो वह उस चेक पर भर दें। द टेलिग्राफ में छपे एक लेख में खुद संजय पटेल ने इस बात का जिक्र किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed