फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Durga Puja Video: कोलकाता नाइटराइडर्स के वेंकटेश अय्यर ने किया 'धुनुची नाच', गांगुली और झूलन ने भी की पूजा

Sun, 02 Oct 2022 01:13 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: रोहित राज Updated Sun, 02 Oct 2022 01:13 PM IST
सार

कोलकाता नाइटराइडर्स के नए कोच चंद्रकांत पंडित और बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह के साथ वह पंडालों को देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 'धुनुची नाच' भी किया। यह ढाक की थाप पर किया जाने वाला एक नृत्य है। 

विज्ञापन
Kolkata Knight Riders Durga Puja Venkatesh Iyer Sourav Ganguly and Jhulan Goswami Celebrated Navratri 2022
वेंकटेश अय्यर, चंद्रकांत पंडित, रिंकू सिंह, सौरव गांगुली और झूलन गोस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया
ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर इन दिनों भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वह घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं और टीम में वापसी के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। इन सबके बीच वह भक्ति से दूर नहीं हुए हैं। देश में नवरात्रि का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्र के दौरान कोलकाता के पंडालों को देखने की इच्छा सबकी होती है। वेंकटेश अय्यर भी इससे अलग नहीं है। वह इन दिनों कोलकाता में हैं।
Kolkata Knight Riders Durga Puja Venkatesh Iyer Sourav Ganguly and Jhulan Goswami Celebrated Navratri 2022
धुनुची डांस करते वेंकटेश अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
कोलकाता नाइटराइडर्स के नए कोच चंद्रकांत पंडित और बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह के साथ वह पंडालों को देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 'धुनुची नाच' भी किया। यह ढाक की थाप पर किया जाने वाला एक नृत्य है।

Kolkata Knight Riders Durga Puja Venkatesh Iyer Sourav Ganguly and Jhulan Goswami Celebrated Navratri 2022
वेंकटेश अय्यर, चंद्रकांत पंडित और रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालु यह नृत्य करते हैं। इस दौरान मिट्टी से बनी धुनुची में नारियल की भूसी, हवन सामग्री और कपूर रखकर जलाया जाता है। भक्त हाथ में रखकर या दांत में फंसाकर ढाक की ताल पर यह नृत्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kolkata Knight Riders Durga Puja Venkatesh Iyer Sourav Ganguly and Jhulan Goswami Celebrated Navratri 2022
वेंकटेश अय्यर, चंद्रकांत पंडित और रिंकू सिंह के साथ अन्य - फोटो : सोशल मीडिया
वेंकटेश ने 'धुनुची नाच' किया। उनके नृत्य को देखकर सभी हैरान रह गए। वेंकटेश एक प्रोफेसनर डांसर की तरह 'धुनुची नाच' कर रहे थे। रिंकू सिंह और चंद्रकांत पंडित ने इस दौरान पूजा का आनंद लिया। चंद्रकांत पंडित हाल ही में कोलकाता के कोच बनाए गए हैं। उन्होंने पिछले रणजी सीजन में मध्य प्रदेश को चैंपियन बनाया था।
विज्ञापन
Kolkata Knight Riders Durga Puja Venkatesh Iyer Sourav Ganguly and Jhulan Goswami Celebrated Navratri 2022
सौरव गांगुली और झूलन गोस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली इन दिनों कोलकाता में हैं। वह लगातार पंडालों से फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। गांगुली का एक नया फोटो सामने आया है जिसमें वह भारत की पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के साथ दिखाई दे रहे हैं। झूलन ने इसी पिछले महीने ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed