भारत के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और अभिनेत्री आथिया शेट्टी अगले साल शादी करने वाले हैं। राहुल और आथिया लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी जनवरी में हो सकती है। समाचार एजेंसी एएनआई से बीसीसीआई के एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी है। आथिया को राहुल के साथ भारत के कुछ दौरों पर देखा गया गया है। वह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं।
2 of 5
आथिया शेट्टी, सुनील शेट्टी
- फोटो : Social Media
बीसीसीआई सूत्र ने कहा, ''राहुल ने कुछ दिन पहले मुझे बताया था कि वह अगले साल आथिया से शादी करेगा। उसके बाद लड़की पक्ष के एक करीबी परिवार के सदस्य ने भी मुझे यही बताया। टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी और इसके बाद शादी महाराष्ट्र में होगी।''
3 of 5
केएल राहुल, आथिया शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
केएल राहुल अपनी कमर की सर्जरी करने के लिए जर्मनी गए थे। तब आथिया भी वहां गई थीं। ट्रेनिंग सेशन के दौरान केएल राहुल को कमर में चोट लग गई थी। इसलिए पहले केएल राहुल जर्मनी के लिए रवाना हुए थे, बाद में उनके पीछे-पीछे अपने ब्वायफ्रेंड का ध्यान रखने के लिए आथिया भी वहीं पहुंच गई थीं।
4 of 5
केएल राहुल, आथिया शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों हाल ही में अपना नया घर देखने परिवार के साथ पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि शादी के बाद दोनों इसी घर में शिफ्ट होंगे, इसी काफी तेजी से घर का काम हो रहा है।
5 of 5
केएल राहुल और आथिया शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आथिया शेट्टी और केएल राहुल दोनों के परिवार के लिए ये एक बड़ा कार्यक्रम होगा। और अपने इस खास दिन को और खास बनाने की तैयारी में आथिया खुद जुटी हुई हैं। कहा जा रहा है कि वह शादी के हर फंक्शन की खुद ही तैयारी कर रही हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल बीते साल अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है।