टीम इंडिया के खिलाड़ियों के सीक्रट्स जानने में हमेशा अच्छा लगता है। एक टीम साथी द्वारा ड्रेसिंग रूम के राज और मैदान में घटी मजेदार कहानियां जानने में बड़ा मजा आता है। क्रिकेटरों का भी क्या कहना, वह कुछ ऐसा अनोखा जरूर करते हैं, जिसे जानकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक सकें। हाल ही में केएल राहुल ने हार्दिक पांड्या के बारे में कुछ मजेदार राज खोले।
2 of 5
के एल राहुल
- फोटो : File
क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट्स में टीम इंडिया में वापसी करने वाले 26 वर्षीय राहुल हाल ही में एक चैट शो में रविचंद्रन अश्विन के साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने हार्दिक पांड्या के बारे में बातचीत की और बताया कि सूरत के ऑलराउंडर के साथ घूमने में डर लगता है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि हार्दिक पांड्या हमेशा ही कप्तान के सामने जाकर फैल जाते हैं और उन्हें सब बता देते हैं।
राहुल ने एक किस्सा बताते हुए कहा, 'हार्दिक पांड्या के साथ घूमने में डर लगता है। मैच के पहले का समय था। मैं, हार्दिक और दिनेश कार्तिक अपना दिमाग शांत करने के लिए बाहर घूमने निकले। अगले दिन पांड्या ने कप्तान विराट कोहली के सामने जाकर पूरी बात बता दी।'
राहुल ने आगे कहा, 'मैं डर गया और उससे पूछा कि कप्तान को क्यों बताया! उसे पता ही नहीं है कि कब क्या कहना है। वह दिल का बहुत साफ है, लेकिन यह नहीं जानता कि परिस्थिति के हिसाब से कहां और कब क्या कहना है।' हाल ही में कप्तान विराट कोहली ने भी पांड्या के बारे में कई राज खोले थे। कप्तान ने हार्दिक को एंटरटेनर का टैग दिया और साथ ही कहा कि वह खोए हुए दिमाग हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि हार्दिक पांड्या बोलने से पहले कुछ सोचते नहीं है। इसका उन्होंने एक मजेदार वाकया बताया।
कोहली ने कहा, 'टीम में हार्दिक पांड्या सबसे बड़े एंटरटेनर्स में से एक हैं। मगर मैंने पांड्या जैसा कोई देखा भी नहीं, जिसका दिमाग खोया हुआ हो। पांड्या बोलने से पहले सोचता नहीं है। एक बार उसे अश्विन का नाम लेना था, लेकिन उसने कहा क्या- रविकश्यप अश्विन क्या बॉलिंग करता है यार। वह दिल का बहुत अच्छा है, लेकिन जबान पर उसका नियंत्रण नहीं हैं।'