फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Suresh Raina and Debashish Mohanty Named Brand Ambassadors of Odisha T20 League 2026

ओडिशा टी20 लीग: सुरेश रैना और देबाशीष मोहंती बने ब्रांड एंबेसडर, 20 सितंबर से छह टीमें लड़ेंगी ट्रॉफी की जंग

Sat, 12 Sep 2026 09:40 AM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 12 Sep 2026 09:40 AM IST
सार

ओडिशा टी20 लीग 2026 सीएम ट्रॉफी में सुरेश रैना और देबाशीष मोहंती ब्रांड एंबेसडर होंगे। छह टीमों वाली लीग 20 सितंबर से कटक में शुरू होगी। फाइनल 29 सितंबर को खेला जाएगा। 

विज्ञापन
Suresh Raina and Debashish Mohanty Named Brand Ambassadors of Odisha T20 League 2026
सुरेश रैना - फोटो : एएनआई

विस्तार

ओडिशा टी20 लीग 2026 सीएम ट्रॉफी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और देबाशीष मोहंती को इस टूर्नामेंट का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। दोनों पूर्व क्रिकेटरों के जुड़ने से लीग को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
विज्ञापन


ओडिशा टी20 लीग 20 से 29 सितंबर तक कटक के बाराबती स्टेडियम में खेली जाएगी। टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य ओडिशा के युवा और उभरते क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रतिस्पर्धी माहौल में अनुभव हासिल करने का मौका देना है।
विज्ञापन

छह टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी
लीग में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें भुवनेश्वर टाइगर्स, पुरी टाइटन्स, क्योंझर माइनर्स, राउरकेला सुपरस्टार्स, संबलपुर वॉरियर्स और कटक पैंथर्स शामिल हैं। टूर्नामेंट का आगाज 20 सितंबर को संबलपुर वॉरियर्स और कटक पैंथर्स के मुकाबले से होगा। प्रतियोगिता में लीग स्टेज के बाद नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे।

टॉप टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी
प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल में जगह मिलेगी। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें क्वालीफायर मुकाबले में आमने-सामने होंगी। इस मैच की विजेता टीम फाइनल में पहुंचेगी। बाराबती स्टेडियम में इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं। ऐसे में यहां होने वाला फाइनल टूर्नामेंट का खास आकर्षण रहेगा।

28 सितंबर को महिला एग्जीबिशन मैच
ओडिशा टी20 लीग के दौरान महिला क्रिकेट का भी खास ध्यान रखा गया है। 28 सितंबर को महिलाओं का एक एग्जीबिशन मैच खेला जाएगा। इससे क्रिकेट फैंस को लीग के दौरान एक अलग मुकाबला देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट का ग्रैंड फाइनल 29 सितंबर को बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में दोनों सर्वश्रेष्ठ टीमें ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी।

रैना बोले- खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच
ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर सुरेश रैना ने कहा कि छह टीमों के बीच मुकाबले से 10 दिनों तक रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ियों के लिए अपना हुनर दिखाने और प्रतिस्पर्धी माहौल में खुद को साबित करने का शानदार मंच होगा। रैना ने फैंस से टूर्नामेंट की तारीखें नोट करने और एक शानदार क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए तैयार रहने की अपील की। उन्होंने अपनी बात का अंत ‘जय जगन्नाथ’ के साथ किया।
विज्ञापन

देबाशीष मोहंती ने भी जताई खुशी
देबाशीष मोहंती ने कहा कि ओडिशा के क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि छह टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी और यह लीग खिलाड़ियों को अपनी स्किल्स दिखाने के साथ दबाव वाले माहौल में खेलने का अनुभव देगी। मोहंती ने टूर्नामेंट के आयोजन के प्रयासों के लिए ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि लीग फैंस के लिए रोमांचक क्रिकेट और यादगार पल लेकर आएगी।

ओसीए ने किया दोनों पूर्व क्रिकेटरों का स्वागत
ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय बेहरा ने सुरेश रैना और देबाशीष मोहंती के ब्रांड एंबेसडर बनने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दोनों जैसे अनुभवी भारतीय क्रिकेटरों के जुड़ने से टूर्नामेंट की अहमियत बढ़ेगी। बेहरा के मुताबिक, दोनों पूर्व क्रिकेटरों की मौजूदगी ओडिशा के युवा क्रिकेटरों को बड़े सपने देखने और इस मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed