{"_id":"6aa4d4d616ab7f05be0b8cf7","slug":"pakistan-bowled-out-for-449-england-need-130-runs-to-win-third-test-2026-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या क्लीन स्वीप से बच पाएगा पाकिस्तान?: 449 पर ऑलआउट हुई टीम, जीत के लिए इंग्लैंड के सामने 130 रन का लक्ष्य","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
क्या क्लीन स्वीप से बच पाएगा पाकिस्तान?: 449 पर ऑलआउट हुई टीम, जीत के लिए इंग्लैंड के सामने 130 रन का लक्ष्य
Sat, 12 Sep 2026 10:01 AM IST
शिवम गर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:01 AM IST
सार
पाकिस्तान की दूसरी पारी 449 रन पर सिमट गई और इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में जीत के लिए 130 रन का लक्ष्य मिला। इंग्लैंड 2-0 से आगे है।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड
- फोटो : PTI
विस्तार
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट एजबेस्टन में खेला जा रहा है। पाकिस्तान की दूसरी पारी 449 रन पर समाप्त हुई। इसी के साथ इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 130 रन का लक्ष्य है। इंग्लैंड पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।
विज्ञापन
दूसरी पारी में पहली बार दिखा पाकिस्तानी बल्लेबाजों का दम
पूरी टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के बल्लेबाज दूसरी पारी में पहली बार बेहतर लय में नजर आए। सैम अयूब और अब्दुल्ला शफीक बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद अजान अवैस और शान मसूद ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की। अजान अवैस 59 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शान मसूद और बाबर आजम ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 89 रन जोड़े।
विज्ञापन
शतक से पांच रन दूर रह गए शान मसूद
शान मसूद शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक के करीब पहुंच गए थे, लेकिन सिर्फ पांच रन से चूक गए। वह 95 रन बनाकर आउट हुए। वहीं बाबर आजम ने 103 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली। उन्हें जोश टंग ने अपना शिकार बनाया। सऊद शकील ने 29 रन बनाए, जबकि गाजी गोरी 16 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद इमरान रंधावा के बल्ले से सिर्फ चार रन आए।
डेब्यू में रजाउल्लाह का तूफानी अंदाज
इसके बाद रजाउल्लाह और मोहम्मद अब्बास ने पारी को संभालते हुए शानदार साझेदारी की। दोनों ने 123 गेंदों पर 121 रन जोड़कर इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। डेब्यू टेस्ट खेल रहे रजाउल्लाह ने सिर्फ 63 गेंदों में 81 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और नौ छक्के लगाए। मोहम्मद अब्बास ने 67 गेंदों पर 42 रन का योगदान दिया। मोहम्मद अली चार रन बनाकर आउट हुए।

एटकिंसन को तीन विकेट
इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन विकेट चटकाए। ओली रॉबिन्सन, जोश टंग और डेन लॉरेंस को दो-दो विकेट मिले। अब टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड के सामने 130 रन का लक्ष्य है। अगर इंग्लैंड इस लक्ष्य को हासिल कर लेता है तो वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लेगा।
पहली पारी में सिर्फ 133 रन बना सका था पाकिस्तान
इससे पहले पाकिस्तान की पहली पारी महज 133 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 453 रन बनाकर 320 रन की बड़ी बढ़त हासिल की थी। इंग्लैंड पहले ही सीरीज के शुरुआती दोनों टेस्ट जीत चुका है। ऐसे में तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान के सामने अब सीरीज में क्लीन स्वीप से बचने की चुनौती है। दूसरी पारी में 449 रन बनाने के बाद पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 130 रन का लक्ष्य तो रखा है, लेकिन अब मुकाबले का रुख इंग्लैंड की बल्लेबाजी पर निर्भर करेगा।