आईपीएल सीजन-11 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल ने बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस निधि अग्रवाल संग अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी तोड़ी है। गौरतलब है कि राहुल पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ डेटिंग की खबरों के कारण चर्चित हो रहे हैं।
दरअसल आईपीएल के ठीक बाद राहुल और निधि अग्रवाल को मुंबई में एक-साथ डिनर करके बाहर आते देखा गया था। इसके बाद इन दोनों के फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। तब से यही खबरें आ रही है कि केएल राहुल और निधि अग्रवाल लाइमलाइट में आने वाली नई जोड़ी बन गई है।
केएल राहुल ने अब टेलीविजन शो के माध्मय से अपने और निधि के संबंधों के बारे में बात करते हुए कहा कि वह अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। 'जूम' के एक एपिसोड 'ओपन हाउस विद रेनिल' के अनुसार लोकेश राहुल ने इस एपिसोड में निधि के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है।'
4 of 8
kl rahul and niddhi agerwal
टेलीविजन पर यह एपिसोड रविवार को प्रसारित होगा। शो में राहुल ने कहा, 'हम कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं। हम केवल अच्छे दोस्त हैं और सभी अफवाहें झूठी हैं।'
हालांकि एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप की खबरों को राहुल शुरू से ही नकार रहे हैं। हाल ही में एक और टेलीविजन को दिए इंटरव्यू में स्टार बल्लेबाज ने मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली थी। किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज ने सवाल किया कि क्या एक लड़का और लड़की अच्छे दोस्त नहीं हो सकते।