विश्व कप से ठीक पहले चौथे नंबर पर लोकेश राहुल के शतक ने टीम इंडिया की चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की पहेली लगभग सुलझा ली है।
2 of 5
कोएल राहुल-एसएस धोनी
- फोटो : social Media
कप्तान विराट कोहली ने भी ऐसे संकेत दिए हैं कि लोकेश ने इस क्रम पर अपना दावा मजबूत कर लिया है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी अभ्यास मैच में चौथे नंबर पर 99 गेंद में 108 रन बनाए और भारत ने मैच 95 रन से जीता।
3 of 5
टीम इंडिया, विराट कोहली
- फोटो : social media
कोहली ने कहा, 'इस मैच का सबसे बड़ा हासिल राहुल की चौथे नंबर पर बल्लेबाजी रही। हर किसी को अपनी भूमिका पता है। अहम यह है कि उसने रन बनाए और वह शानदार बल्लेबाज हैं। एमएस धोनी और हार्दिक का प्रदर्शन भी शानदार रहा।'
शिखर धवन और रोहित शर्मा के खराब फॉर्म को लेकर कोहली चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा दोनों अभ्यास मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए हमारे सामने दो अच्छी चुनौतियां थी। शिखर और रोहित शानदार खिलाड़ी हैं और आईसीसी टूर्नामेंटों में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहता है ।
यदि खिलाड़ी तुरंत इस प्रारूप में नहीं ढल सके तो कोई बात नहीं। अभ्यास मैचों में कई बार वह प्रेरणा नहीं मिल पाती खासकर जितना क्रिकेट हम खेलते हैं उसके परिप्रेक्ष्य में। मुझे खुशी है कि इन दोनों मैचों में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा।