{"_id":"636634331311b626dd077feb","slug":"kl-rahul-athiya-shetty-kl-rahul-shared-a-romantic-picture-with-girlfriend-athiya-shetty-on-her-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KL Rahul Athiya Shetty: गर्लफ्रेंड अथिया के बर्थडे पर केएल राहुल ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, लिखी यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KL Rahul Athiya Shetty: गर्लफ्रेंड अथिया के बर्थडे पर केएल राहुल ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, लिखी यह बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 05 Nov 2022 03:31 PM IST
सार
अथिया बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं। फिल्मी करियर की बात करें तो अथिया शेट्टी ने आठ साल में केवल पांच फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'हीरो' से की थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज जन्मदिन मना रही हैं। वह फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं। हाल ही में उन्हें भारत और बांग्लादेश के बीच एडिलेड में खेले गए मैच के दौरान स्टेडियम में देखा गया था। इस दौरान उन्होंने बॉयफ्रेंड केएल राहुल के लिए स्टोरी भी लगाई थी। अथिया फिलहाल राहुल के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही हैं और वहीं जन्मदिन मना रही हैं।
अथिया के जन्मदिन के मौके पर राहुल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है। राहुल ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो अथिया। आप सब कुछ बेहतर बनाती हैं। राहुल ने साथ ही रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की हैं।
राहुल ने अथिया के साथ तस्वीर शेयर की है
- फोटो : सोशल मीडिया
अथिया बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं। फिल्मी करियर की बात करें तो अथिया शेट्टी ने आठ साल में केवल पांच फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'हीरो' से की थी, जिनमें अभिनेत्री सूरज पंचोली के साथ नजर आई थीं। इसके बाद वह 'मुबारकां', 'नवाबजादे', 'मोतीचूर चकनाचूर' और 'तड़प' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
3 of 4
बाएं से- देविशा, अथिया और धनश्री एडिलेड में
- फोटो : सोशल मीडिया
अथिया और केएल राहुल की लव स्टोरी की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। हालांकि, तब उन्होंने इस बात को मीडिया में लीक नहीं होने दी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिर दोनों ने जब सोशल मीडिया पर एक दूसरे को बर्थडे विश करना शुरू किया, तब उनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाए जाने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अथिया शेट्टी, केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
2021 में जब केएल राहुल इंग्लैंड टेस्ट सीरीज खेलने के लिए रवाना हुए, तो अथिया भी उनके साथ गई थीं। हालांकि दोनों ने इस बात पर कोई बयान नहीं दिया था, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की वायरल तस्वीरों ने बज बना दिया था। साल 2021 में अथिया के जन्मदिन के मौके पर केएल राहुल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। राहुल फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। भारत को अपना अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ छह नवंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।