आईपीएल 2022 के 14वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 161 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 16 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कमिंस चार चौके और छह छक्के की मदद से 56 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा वेंकटेश अय्यर 41 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद रहे।
मैच में कई रोमांचक पल देखने को मिले। कमिंस ने कई गगनचुंबी छक्के लगाए और फैन्स को खूब एंटरटेन किया। कमिंस की 56* रन की तूफानी पारी की बदौलत कोलकाता ने चार ओवर रहते मैच जीत लिया। केकेआर की जीत के बाद आंद्रे रसेल बेहद खुश नजर आए। वह मैच के हीरो कमिंस के चारों और डांस करते दिखे। इस जीत के बाद कोलकाता की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।
2 of 12
रोहित को आउट करने के बाद उमेश यादव
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई की शुरुआत खराब रही। छह के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा को उमेश यादव ने पवेलियन भेजा। रोहित तीन रन बना सके। उमेश ने लगातार चौथे मैच में कोलकाता को पहली सफलता पावर-प्ले में दिलाई।
3 of 12
डेवाल्ड ब्रेविस
- फोटो : IPL/BCCI
इसके बाद ईशान किशन और 'बेबी एबी' के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के अंडर-19 स्टार डेवाल्ड ब्रेविस के बीच 30 गेंदों पर 39 रन की साझेदारी हुई। ब्रेविस ने कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाए।
4 of 12
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : IPL/BCCI
दक्षिण अफ्रीका के युवा खिलाड़ी ब्रेविस ने अपनी छोटी से पारी के दौरान काफी प्रभावित किया। वे 19 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में ब्रेविस ने दो चौके और दो छक्के लगाए। उनके एक छक्के ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। मुंबई की पारी में कोलकाता के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती गेंदबाजी के लिए आए। इस ओवर की पहली ही गेंद पर ब्रेविस ने डीप मिड विकेट के ऊपर से नो लुक सिक्स जड़ा, यानी उन्होंने शॉट लगाने के बाद उस गेंद की तरफ देखा तक नहीं। उतने अपने शॉट पर पूरा भरोसा था कि यह गेंद बाउंड्री लाइन के पार ही जाकर गिरेगी। ब्रेविस के इस शॉट से फैन्स का वाकई डीविलियर्स की याद आ गई। वरुण के इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर ब्रेविस स्टंप आउट भी हो गए।
5 of 12
कमिंस ने ईशान को पवेलियन भेजा
- फोटो : IPL/BCCI
मेगा ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन 21 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कमिंस ने श्रेयस के हाथों कैच कराया। ईशान इस सीजन में तीन मैचों में 149 रन बना चुके हैं और वह ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर हैं।