लगातार छह हार के बाद विराट कोहली की अगुवाई वाली रायल चैलेंजर्स बेंगलोर आईपीएल में 'करो या मरो' के मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब से खेलेगी जो लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। आरसीबी के लिए इस सत्र में कुछ भी अनुकूल नहीं रहा। उसे पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने हराया जो उसकी लगातार छठी हार थी।
6 हार के बाद आखिरी उम्मीद के साथ पंजाब से भिडे़गी बैंगलोर, कब-कहां-कैसे देखें लाइव मैच स्ट्रीमिंग
कब खेला जाएगा पंजाब-बैंगलोर के बीच मुकाबला?
पंजाब-बैंगलोर के बीच मुकाबला आज यानी 13 अप्रैल (शनिवार) को खेला जाएगा।
भारतीय समयनुसान यह मुकाबला रात 8 बजे खेला जाएगा।
पंजाब-बैंगलोर के बीच मैच मोहाली स्टेडियम में खेला जाएगा।
पंजाब-बैंगलोर के बीच मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर देख सकते हैं।
देखें वीडियो: