{"_id":"5b64ec3b4f1c1bed238b482d","slug":"kim-jong-un-look-alike-spotted-at-cricket-match-between-india-and-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट को देखने स्टेडियम पहुंचे किम जोंग उन, उत्तर कोरियाई तानाशाह ने यूं लिया मैच का मजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट को देखने स्टेडियम पहुंचे किम जोंग उन, उत्तर कोरियाई तानाशाह ने यूं लिया मैच का मजा
Sat, 04 Aug 2018 06:57 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 04 Aug 2018 06:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन दिन की समाप्ति पर टीम इंडिया ने पांच विकेट पर 110 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम को जीत के लिए अभी भी 84 रन की दरकार है। शुक्रवार को मैच के तीसरे दिन कुल 14 विकेट गिरे, इसके अलावा मैदान के बाहर एक ऐसा मजेदार वाकया हुआ जिसे देखने वाला हर शख्स अपनी हंसी नहीं रोक पाया होगा।
2 of 5
तीसरे दिन के खेल के दौरान टीवी पर एक बहुत ही फनी तस्वीर देखने को मिली। दर्शक उस वक्त हैरान रह गए जब स्टैंड्स पर एक ऐसे शख्स को देखा गया जो उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की तरह लग रहा था।
3 of 5
दरअसल, एक दर्शक मैच में उत्तर कोरिया के तानाशाह किंम जोंग का कॉस्टयूम पहन कर आ गया। किंम जोंग का मास्क चेहरे पर लगाए और उन्हीं की तरह कपड़े पहने इस शख्स ने जब मैदान पर एंट्री की तो उसके साथ-साथ नकली बॉडीगार्ड्स और हाथों में खिलौने वाला मिसाइल भी मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इंग्लैंड के दर्शकों का एक खास वर्ग है। यह ग्रुप अक्सर मैचों के दौरान अलग-अलग तरह की वेशभूषा और खास तौर मशहूर हस्तियों की नकल कर मैदान पर पहुंच जाता है। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद बाकी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होता है।
विज्ञापन
5 of 5
किम जोंग के आने के थोड़ी ही देर बाद मैदान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी पहुंच गए। दरअसल कोई और व्यक्ति ट्रंप का कॉस्ट्यूम पहन आया और फिर एक तस्वीर सामने आई जिसमें ट्रंप और किम जोंग आपस में हाथ मिला रहे थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।