फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Womens Asia Cup 2026 UAE Women vs SL Women, 2nd Match, Group B at Dubai scorecard and updates

महिला एशिया कप: 79 पर ऑलआउट हुई यूएई की टीम, श्रीलंका ने महज आठ ओवर में नौ विकेट से जीता मुकाबला

Sat, 29 Aug 2026 10:50 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई / नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई / नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 29 Aug 2026 10:50 PM IST
सार

श्रीलंका महिला टीम ने एशिया कप 2026 के ग्रुप मुकाबले में यूएई को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। यूएई के 79 रन के लक्ष्य को श्रीलंका ने कप्तान चामरी अटापट्टू की नाबाद 48 रन की पारी के दम पर 7.5 ओवर में हासिल कर लिया।

विज्ञापन
Womens Asia Cup 2026 UAE Women vs SL Women, 2nd Match, Group B at Dubai scorecard and updates
श्रीलंका ने यूएई को हराया - फोटो : @ICC

विस्तार

महिला एशिया कप 2026 का आगाज हो चुका है। शनिवार को ग्रुप का मुकाबला संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और श्रीलंका की टीमों के बीच दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में श्रीलंकाई महिला टीम ने नौ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम 19.5 ओवर में सिर्फ 79 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। जवाब में श्रीलंका ने कप्तान चामरी अटापट्टू की 48 रनों की नाबाद पारी के दम पर 7.5 ओवर में एक विकेट पर 80 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

यूएई की पारी
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी यूएई की टीम 19.5 ओवरों में सिर्फ 79 रन पर सिमट गई। इस टीम को चौथी गेंद पर ही तीर्था सतीश (0) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद नौ रन तक टीम ने लावण्या केनी (3) का विकेट भी खो दिया। यहां से कप्तान ईशा ओझा ने हीना होचचंदानी (10) के साथ तीसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में 19 रन की साझेदारी की। ईशा 24 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुईं, उनकी इस पारी में दो चौके शामिल रहे। हीना ने समायरा धरनिधारका (17) के साथ 10 रन जुटाए। इसके बाद रिनिथा रजित (15) ने समायरा के साथ पांचवें विकेट के लिए 18 रन, जबकि मेहुल कुलकर्णी (3) के साथ छठे विकेट के लिए 11 रन जुटाकर टीम को जैसे-तैसे अर्धशतक के पार पहुंचा दिया। श्रीलंकाई टीम से मिताली अयोध्या ने 3.5 ओवरों में 14 रन देकर तीन विकेट हासिल किए, जबकि चेतना विमुक्ति ने चार ओवरों में 16 रन देकर तीन विकेट निकाले। इनके अलावा, सुगंधिका कुमारी ने दो विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका की पारी
इसके जवाब में श्रीलंका ने सिर्फ 7.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली। इमेशा दुलानी ने कप्तान चामरी अटापट्टू के साथ पहले विकेट के लिए 35 गेंदों में 57 रन की साझेदारी की। इमेशा (18 गेंदों में 25) रन आउट हुईं, जिसके बाद कप्तान अटापट्टू ने संजना काविंदी के साथ दूसरे विकेट के लिए 12 गेंदों में 23 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। कप्तान 25 गेंदों में 48 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनकी इस पारी में दो छक्के और सात चौके शामिल रहे, जबकि संजना ने नाबाद पांच रन बनाए। यूएई के लिए कोई भी गेंदबाज विकेट हासिल नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed