फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीटरसन ने दी इंग्लैंड को दी इस खिलाड़ी से बचकर रहने की नसीहत

Sat, 05 Nov 2016 03:14 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Nov 2016 03:14 AM IST
विज्ञापन
kevin pietersen warns england bowlers to be wary of virat kohlis
केविन पीटरसन - फोटो : getty

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर केविन पीटरसन ने अपनी ही टीम को सावधान रहने के लिए कहा है। पीटरसन ने अपनी टीम को भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली से बचकर रहने की सलाह दी है। कोहली इस वक्त क्रिकेट के सभी प्रारूपों में  बेहतरीन फॉर्म में हैं और अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर से गुजर रहे हैं। 

पीटरसन ने दी इंग्लैंड को दी इस खिलाड़ी से बचकर रहने की नसीहत

kevin pietersen warns england bowlers to be wary of virat kohlis
विराट कोहली - फोटो : getty

विश्व के तीन शीर्ष बल्लेबाजों में शुमार कोहली की तुलना अक्सर इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जो रूट के साथ की जाती रही है लेकिन पीटरसन का मानना है कि यह सही नहीं है। एक खेल पत्रिका को दिए बयान में पीटरसन ने कहा, कोहली अपने सर्वश्रेष्ठ फार्म में हैं। रूट के स्कोर अच्छे हैं लेकिन कोहली की तुलना उनके साथ करना सही नहीं होगा। कोहली का बल्लेबाजी अंदाज आक्रामक है और जिस प्रकार वे अपनी टीम के लिए बड़े स्कोर बनाते हैं वह अद्वितीय है।

पीटरसन ने दी इंग्लैंड को दी इस खिलाड़ी से बचकर रहने की नसीहत

kevin pietersen warns england bowlers to be wary of virat kohlis
जोए रूट - फोटो : Re
कोहली से सावधान रहने के अलावा पीटरसन ने कहा कि इंग्लैंड के युवा बल्लेबाजों को भारत के स्पिन गेंदबाजों रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अमित मिश्रा के खिलाफ सचेत रहना होगा।पीटरसन ने कहा कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों को आर अश्विन से सावधान रहना होगा। इस समय भारत टेस्ट क्रिकेट प्रारूप में अच्छी फार्म में है। हाल ही में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 से शिकस्त दी, वहीं इंग्लैंड को बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में हार का सामना करना पड़ा और सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed