साल 2011 में टीम इंडिया को विश्वचैंपियन बनाने वाले कोच गैरी कर्स्टन ने कहा कि है एमएस धोनी को वनडे कप्तानी से हटाना बड़ी भूल साबित हो सकता है। यह बात कर्स्टन ने तब कही जब उनसे पूछा गया कि क्या टेस्ट के साथ-साथ वनडे की कप्तानी भी विराट कोहली के हाथों में सौंपने का वक्त आ गया है। इस सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि आपको मुझसे इस सवाल का जवाब नहीं मिलेगा। आप अपने जोखिम पर धोनी को बदल सकते हैं क्योंकि मेरा अनुभव कहता है कि सभी महान कप्तानों ने अपने करियर के अंत तक शानदार प्रदर्शन किया है।
किसने कहा, जिसे हटाना है अपने जोखिम पर धोनी को कप्तानी से हटाए
कर्स्टन ने कहा कि अगर कोई धोनी को जाने देना चाहता है तो क्या पता भारत ब्रिटेन में 2019 विश्व कप के दौरान कुछ प्रभावी मैच जिताऊ प्रदर्शन गंवा दे। धोनी को एक महान खिलाड़ी करार देते हुए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज कर्स्टन ने उनके आलोचकों को लताड़ लगाई और कहा कि जो लोग धोनी की क्षमता पर संदेह कर रहे हैं वे बड़ी भूल कर रहे हैं।
किसने कहा, जिसे हटाना है अपने जोखिम पर धोनी को कप्तानी से हटाए
3 of 4
गैरी कर्स्टन
- फोटो : getty
धोनी के भविष्य को लेकर जारी बहस के बारे में पूछने पर कर्स्टन ने कहा, मुझे लगता है कि मैं जब भी भारत आता हूं हर बार मुझसे यह सवाल पूछा जाता है। लेकिन कभी भी मेरा जवाब नहीं बदला। धोनी निश्चित तौर पर सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं जिसके साथ मैंने काम किया। पिछले दस सालों का उसका बतौर कप्तान और खिलाड़ी रिकॉर्ड खुद ब खुद सब कुछ बोलता है।
किसने कहा, जिसे हटाना है अपने जोखिम पर धोनी को कप्तानी से हटाए
4 of 4
धोनी और कर्स्टन
- फोटो : getty
कर्स्टन ने कहा, मेरे हिसाब से इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह भारत के महानतम कप्तानों में शामिल हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने निश्चित तौर पर भारत के लिए कई ट्रॉफी जीती हैं। उन्होंने कहा, आपको वनडे क्रिकेट में उनके बल्लेबाजी रिकॉर्ड को देखना चाहिए, फिनिशर के रूप में, वह जिस स्थान पर बल्लेबाजी करता है उसे देखते हुए उन्हें पीछे नहीं छोड़ा जा सकता। इसलिए अगर कोई उसकी क्षमता पर सवाल उठा रहा है तो मुझे लगता है कि वह बड़ी गलती कर रहा है।