फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दूसरे छोर पर माही भाई हो तो ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं होती'

Sun, 03 Mar 2019 02:58 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 03 Mar 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
Kedar Jadhav When you have ms dhoni at the other end, you do not have to worry about a lot
ms dhoni

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे में मैन ऑफ द मैच रहे टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर केदार जाधव ने कहा कि वो अपनी गेंदबाजी के बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं, बल्कि उसका लुत्फ उठाते हैं। आइए जानते हैं मैच के बाद उन्होंने और क्या कहा?

Kedar Jadhav When you have ms dhoni at the other end, you do not have to worry about a lot
केदार जाधव

अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले जाधव ने गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया। जाधव ने 87 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 81 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने सात ओवर में 31 रन देकर एक महत्वपूर्ण विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने मार्कस स्टोइनिस का विकेट लिया। 

Kedar Jadhav When you have ms dhoni at the other end, you do not have to worry about a lot
kedar jadhav

मैच के बाद उन्होंने कहा, 'मेरी गेंदबाजी की सबसे अच्छी बात यह है कि इस बारे में ज्यादा सोचता नहीं हूं।' धोनी के साथ साझेदारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में भी हमने ऐसी ही साझेदारी की थी। जब दूसरे छोर पर धोनी (माही भाई) मौजूद हो तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं होती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedar Jadhav When you have ms dhoni at the other end, you do not have to worry about a lot
धोनी और केदार

आगे उन्होंने कहा,  'मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। मुझे लगता है कि मैं ज्यादा शॉट खेलने की कोशिश करता हूं और वह कहते है कि टीम की जरूरत है कि टिककर खेलूं।'

विज्ञापन
Kedar Jadhav When you have ms dhoni at the other end, you do not have to worry about a lot
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

बता दें कि भारत ने हैदराबाद में खेले गए पांच मैचों की वन-डे सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा वन-डे मंगलवार, पांच फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed